कुंडेश्वरी पुलिस ने कच्ची शराब सहित मौके पर शराब बनाने वाले उपकरणों को ज़ब्त करने के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Spread the love

जुगनू खान काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में चलाए जा रहे अवैध शराब की रोकथाम अवैध शराब कसीदगी और बिक्री पर कार्यवाही करते हुए कुंडेश्वरी पुलिस चौकी की टीम द्वारा रम्पुरा क्षेत्र में कच्ची शराब की कसीदगी कर रहे गुरजीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी ग्राम रम्पुरा को एक रबड़ की ट्यूब में भरी 40 लीटर कच्ची शराब तथा एक प्लास्टिक केन में भरी 40 लीटर कच्ची शराब सहित मौके पर शराब बनाने के उपकरण 2 लोहे के ड्रम, 2 प्लास्टिक पाइप, 1 प्लास्टिक डिब्बा एक प्लास्टिक का कप सहित अंतर्गत धारा 60(2) आबकारी अधिनियम गिरफ्तार किया गया। साथ ही मौके पर करीब 6000 लीटर लाहन नष्ट किया गया। कार्यवाही के दौरान राजू पुत्र चमन सिंह निवासी ग्राम रमपुरा झाड़ियों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसका मोबाइल फोन पुलिस ने मौके से कब्जे में लिया है और अग्रिम विधिक कार्यवाही कर अभियुक्तगणों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि फरार अभियुक्त की तलाश की जा रही है। कुण्डेश्वरी पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि मौके पर पकड़ा गया अभियुक्त कच्ची शराब की बिक्री व कसीदगी करने का अभ्यस्त अपराधी है। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी और बरामदगी पुलिस टीम में चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह, कां. दीवान गिरी, मुकेश कुमार व किशोर कुमार थे।

More From Author

रlमपुरा के तीन वार्डो से होकर जाने वाली महत्वपूर्ण मार्ग कटोरी मन्दिर से चंद्रपाल किरना तक जाने वाली जर्जर सड़क का विधायक शिव अरोरा ने मौके पर खड़े होकर शुरू करवाया निर्माण कार्य विधायक बोले सीसी सड़क निर्माण से हजारों लोगो को मिलेगा फायदा, जनता ने विधायक का जताया आभार

रुद्रपुर – अयोध्या के राम मंदिर और उत्तराखंड के केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी को लेकर आरएसएस और भाजपा पर भागीदारी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ आज नगर कांग्रेस कमेटी ने उपवास रखा। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी शिव मंदिर 84 घंटा रम्पुरा में एकत्र हुए

“देखे वीडियो ” यहॉ कोबरा सांप और 18 बच्चे दिखने से मचा हड़कंप , शर्प मित्र ने किया रेस्क्यू

विधायक शिव अरोरा ने जिला योजना की बैठक में रुद्रपुर विधानसभा के अनेको विषयो को रखा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *