बाबा स्कोलर्स एकेडमी में नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच हरेला पर्व उत्सव के रूप में मनाया गया

Spread the love

*बाबा स्कोलर्स एकेडमी में नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच हरेला पर्व उत्सव के रूप में मनाया गया*

 

 

काशीपुर। उत्तराखंड का प्रख्यात लोकपर्व हरेला समूचे उत्तराखंड में हरियाली पूर्वक मनाए.जाने के क्रम में कुण्डेश्वरी स्थित बाबा स्कॉलर्स एकेडमी में भी उत्सव के रूप में मनाया गया। विद्यालय प्रबंधन तंत्र के कुशल दिशा निर्देशन में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा बड़े हर्ष और उल्लास के साथ हरेला पर्व मनाया गया जिसमें स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों को हरेला पर्व का महत्व समझाया गया एवं हरेला दिवस क्यों मनाया जाता है, इसके बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर बच्चों को पर्यावरण के प्रति जाग्रत किया गया। कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मधु घिल्डियाल, रहनुमा सैफी, जया बिष्ट, लक्ष्मी जोशी, तनु सिंह, पुष्पा नेगी, पूनम बिष्ट सीमा रानी, रिचा शर्मा आदि शिक्षिकाओं ने अपना योगदान दिया। स्कूल प्रबंधक अमित घिल्डियाल द्वारा सभी शिक्षकों एवं बच्चों को हरेला पर्व की बधाई देते हुए वर्षभर अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का आहवान किया गया।

More From Author

रlमपुरा के तीन वार्डो से होकर जाने वाली महत्वपूर्ण मार्ग कटोरी मन्दिर से चंद्रपाल किरना तक जाने वाली जर्जर सड़क का विधायक शिव अरोरा ने मौके पर खड़े होकर शुरू करवाया निर्माण कार्य विधायक बोले सीसी सड़क निर्माण से हजारों लोगो को मिलेगा फायदा, जनता ने विधायक का जताया आभार

रुद्रपुर – अयोध्या के राम मंदिर और उत्तराखंड के केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी को लेकर आरएसएस और भाजपा पर भागीदारी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ आज नगर कांग्रेस कमेटी ने उपवास रखा। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी शिव मंदिर 84 घंटा रम्पुरा में एकत्र हुए

रुद्रपुर की बड़ी घटना सड़क हादसे में हुई श्रमिक की मौत टक्कर उधम सिंह नगर LIU इंस्पेक्टर की गाड़ी से हुई पढ़े पूरी ख़बर

कुंडेश्वरी स्थित बाबा स्कॉलर्स एकेडमी में हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *