मेहरोत्रा इंटरप्राइजेज के संस्थापक स्वर्गीय श्री मुकेश मल्होत्रा जी की द्वितीय पुण्यतिथि की स्मृति में 24 जून शुक्रवार को राजकीय चिकित्सालय में किया जाएगा रक्तदान शिविर का आयोजन

Spread the love

जुगनू खान काशीपुर। कांग्रेसी नेता एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री मुकेश मेहरोत्रा की द्वितीय पुण्य स्मृति में शुक्रवार 24 जून को सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक लक्ष्मण दत्त भट्ट राजकीय चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। इससे पूर्व चिकित्सालय में भर्ती रोगियों को फलाहार वितरित किया जायेगा। वहीं रक्तदान शिविर के उपरांत रामनगर रोड स्थित मेहरोत्रा इंटरप्राइजेज के सामने शर्बत वितरण का आयोजन होगा। जानकारी देते हुए अर्पित मेहरोत्रा ने आम जन से स्वैच्छिक रक्तदान की अपील की है। साथ ही फलाहार एवं शर्बत वितरण कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

More From Author

रूद्रपुर। शहर की मटके वाली गली स्थित चार प्रतिष्ठित शोरूमों में अज्ञात चोरों ने देर रात धावा बोलकर लाखों रुपये की नगदी और महंगा सामान चोरी कर लिया। चोर निर्माणाधीन भवन के रास्ते छत पर पहुंचे और जीने के दरवाजे तोड़कर एक के बाद एक चार शोरूमों में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें तीन चोर चोरी करते साफ दिखाई दे रहे हैं।

स्वास्थ्य महानिदेशक ने एल डी भट्ट अस्पताल पहुंचकर अस्पताल में गंदगी व अव्यवस्था देखकर नाराजगी जताई

पढ़िए..पचास लाख के लिए किया था युवक का अपहरण फिरौती के पैसे देने के बाद था आरोपियों का यह प्लान पढ़े पूरी ख़बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *