स्वास्थ्य महानिदेशक ने एल डी भट्ट अस्पताल पहुंचकर अस्पताल में गंदगी व अव्यवस्था देखकर नाराजगी जताई

जुगनू खान काशीपुर। स्वास्थ्य महानिदेशक ने अचानक यहां पहुंचकर एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया। चिकित्सालय में गंदगी व अव्यवस्थाएं मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य महानिदेशक डाॅ.शैलजा भट्ट ने राजकीय चिकित्सालय के महिला व पुरुष वार्ड में जाकर अस्पताल से मिल रही सुविधाओं की जानकारी मरीजों से ली। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान कार्डके बारे में भी मालूमात की। शौचालय में गंदगी एवं टूट-फूट देख महानिदेशक डाॅ.शैलजा भट्ट खासा असंतुष्ट नजर आई। बाद में डीजी हेल्थ ने आॅपरेशन थिएटर, कैंटीन, ट्रामा सेंटर, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड,पैथोलाॅजी, नेत्र विभाग, डाॅट्स, प्रयोगशाला, इमरजेंसी, लेबर रूम, दवा वितरण कक्ष, ब्लड बैंक, ओपीडी, आवासीय परिसर आदि का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यवाहक सीएमएस को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीजी हैल्थ के औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल में हड़कंप मचा रहा।

More From Author

छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएंपूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने समस्त क्षेत्रवासियों को लोक आस्था, सूर्य उपासना एवं प्रकृति के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कामना की कि छठी मैया और सूर्य देव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य बना रहे।जय छठी मैया!

मोबाइल फोन लुटेरों को जनता ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया

मेहरोत्रा इंटरप्राइजेज के संस्थापक स्वर्गीय श्री मुकेश मल्होत्रा जी की द्वितीय पुण्यतिथि की स्मृति में 24 जून शुक्रवार को राजकीय चिकित्सालय में किया जाएगा रक्तदान शिविर का आयोजन