बागपत में तेज रफ्तार ट्रक ने दो बहनों को कुचला, मौत से मचा कोहराम

: बागपत में तेज रफ्तार ट्रक ने दो बहनों को कुचला, मौत से मचा कोहराम

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो मासूम सगी बहनों की मौत हो गई। हादसा मंगलवार दोपहर करीब दो बजे हुआ, जब छह वर्षीय नबिया और तीन वर्षीय अलीना अपने ताऊ के घर से लौट रही थीं। दिल्ली की ओर से आ रहे ईंट से लदे ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों और राहगीरों ने बच्चियों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एएसपी प्रवीण सिंह चौहान और कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चाहल ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार से जानकारी ली। पुलिस ने फरार चालक को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

दोनों बच्चियां ग्राम पाली निवासी तालीम की बेटियां थीं। उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। तालीम की तीन बेटियों में बड़ी नबिया और छोटी अलीना की हादसे में जान चली गई, जबकि पांच वर्षीय मंझली बेटी मल्लो उस समय घर पर थी। अस्पताल की मर्चरी के बाहर पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस के अनुसार, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

रुद्रपुर में विधायक शिव अरोरा ने किया रावण दहन, बुराई पर अच्छाई की विजय का दिया संदेशएलाइंस कॉलोनी में दशहरा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक, क्षेत्रवासियों को दी विजय दशमी की शुभकामनाएं

मधुबनी में किस्त के विवाद में नवविवाहिता की चाकू मारकर हत्या