लॉरेंस बिश्नोई को ‘साहब’ कहने पर पुलिस पर सवाल

लॉरेंस बिश्नोई को ‘साहब’ कहने पर पुलिस पर सवाल

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस के एक डीसीपी का पुराना वीडियो साझा कर सवाल उठाए हैं। वीडियो में डीसीपी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को ‘साहब’ कहकर संबोधित करते नजर आ रहे हैं। दिपके ने सवाल किया कि गैंगस्टरों के लिए इतना सम्मान दिखाने वाली पुलिस छात्रों और कार्यकर्ताओं के साथ ऐसा व्यवहार क्यों नहीं करती।

दिपके ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पुलिस को विरोध-प्रदर्शन करने वाले छात्रों और कार्यकर्ताओं के प्रति भी सम्मान दिखाना चाहिए। अगस्त 2025 के आखिर का यह वीडियो पहले भी वायरल हुआ था, लेकिन मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी की जिम्मेदारी लेने वाले एक सोशल मीडिया संदेश के बाद यह फिर चर्चा में आ गया।

सामने आए कथित संदेश में अनिल पंडित और हरमन संधू द्वारा गोलीबारी की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। संदेश में फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को धमकी देने और सलमान खान के साथ काम जारी रखने वालों को निशाना बनाने की बात भी कही गई है। हालांकि, संदेश की प्रामाणिकता की जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां इसके स्रोत और धमकियों की गंभीरता का पता लगाने में जुटी हैं।

More From Author

दशहरा मेले की तैयारियों को लेकर महापौर ने किया श्री राम पार्क का निरीक्षण

रुद्रपुर बस स्टैंड रामलीला का विधायक शिव अरोरा ने किया शुभारंभ, प्रभु श्रीराम के आदर्शों को बताया जीवन की प्रेरणा