भाजपा की जीत जनविश्वास और विकास की राजनीति की जीत: अजय भट्ट

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

भाजपा की जीत जनविश्वास और विकास की राजनीति की जीत: अजय भट्ट

हल्द्वानी/नैनीताल। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत, असम में जनता द्वारा पुनः भाजपा पर विश्वास जताने तथा पांडिचेरी में मिले जनसमर्थन पर देशवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि जनविश्वास और विकास की राजनीति की विजय है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह कारवां निरंतर आगे बढ़ता रहेगा और देश प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।

अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की संगठनात्मक रणनीति के चलते भारत विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है।
उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” ही नए भारत की पहचान बन चुका है और इसी मूल मंत्र के साथ देश आगे बढ़ रहा है।

More From Author

लव जिहादी को दिया जा रहा संरक्षणः विकास शर्मा  महापौर ने गूलरभोज प्रकरण पर दी तीखी प्रतिक्रिया कहा- दूसरे समुदाय का युवक नेताओं के इशारे पर लगा रहा झूठे आरोप

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

असम, पुंडुचेरी, पश्चिम बंगाल मे भाजपा की ऐतिहासिक जीत का विधायक शिव अरोरा अपने कार्यालय पर कार्यकताओं संग आतिशबाजी,मिष्ठान खिलाकर मनाया जश्नन विधायक बोले पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व का परिणाम, टीएमसी के अराजकता गुंडाराज का हुआ अंत रुद्रपुर मे भी छाई बंगाल की झालमुड़ी, विधायक कार्यालय पर समर्थकों ने जमकर खायी झालमुड़ी

रुद्रपुर । असम राइफल पूर्वसैनिक कल्याण संघ अखिल भारतीय द्वारा आदर्श कॉलोनी स्थित शहीद राम कुमार आर्या पार्क में शहीद राइफलमैन राम कुमार आर्या की पुण्यतिथि पर शहीदी दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।