एसएसपी मणिकांत मिश्रा के कुशल निर्देशन में नशा तस्करों पर करारा प्रहार कोतवाली सितारगंज पुलिस ने 11.80 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर को किया गिरफ्तार

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के कुशल निर्देशन में नशा तस्करों पर करारा प्रहार कोतवाली सितारगंज पुलिस ने 11.80 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर को किया गिरफ्तार

ड्रग्स मुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत मिली सफलता

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत लगभग ₹01 लाख आंकी गई है।

मुख्यालय स्तर से संचालित ड्रग्स मुक्त उत्तराखण्ड अभियान के अंतर्गत  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर  मणिकांत मिश्रा  के निर्देशों पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में  कोतवाली सितारगंज पुलिस द्वारा ग्राम पिपलिया शक्तिफार्म क्षेत्र में चेकिंग के दौरान परचून की दुकान से एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्ता के कब्जे से 11.80 ग्राम स्मैक (हेरोइन) तथा स्मैक बिक्री के ₹5700/- नकद बरामद किए गए। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹01 लाख आँकी गई है।

इस संबंध में कोतवाली सितारगंज पर FIR संख्या 54/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्ता के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है तथा उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपद में अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा तथा इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

गिरफ्तार अभियुक्ता
सीमा कौर पत्नी प्रकाश सिंह उर्फ राजू सिंह निवासी ग्राम पिपलिया, शक्तिफार्म, कोतवाली सितारगंज, जनपद ऊधमसिंहनगर
उम्र – 20 वर्ष

बरामदगी
11.80 ग्राम स्मैक
₹5700/- नकद (स्मैक बिक्री के)

गिरफ्तारी टीम
उ0नि0 प्रकाश चन्द्र भट्ट
म0उ0नि0 बबीता टम्टा
अ0उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह
म0अ0उ0नि0 ममता कुटियाल
कानि 194 भवान सिंह
कानि 011 दीपक नेगी
कानि 1101 देवेन्द्र कन्याल
कानि 225 भुवन चन्द्र आर्या

More From Author

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों पर सख्त प्रहार  नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला शातिर आरोपी साहिल गिरफ्तार पुलभट्टा पुलिस ने सीसीटीवी व सर्विलांस की मदद से नाबालिग को सकुशल किया बरामद

रुद्रपुर, उधम सिंह नगर। जिला जु–जित्सू एसोसिएशन ऑफ उधम सिंह नगर (रजि) के तत्वाधान में 5वीं निःशुल्क जिला स्तरीय महिला जु–जित्सू प्रतियोगिता 2026 का आयोजन  दुर्गा मंदिर धर्मशाला रूद्रपुर के हॉल में किया गया।