द्रोणासागर परिसर में नशेड़ी चोरों ने तीरंदाजी का बोर्ड चोरी करने की कोशिश की

Spread the love

द्रोणासागर परिसर में नशेड़ी चोरों ने तीरंदाजी का बोर्ड चोरी करने की कोशिश की

काशीपुर। आज दिनदहाड़े द्रोणासागर परिसर जो कि जिलाधिकारी उधमसिंह नगर के संरक्षण में है, से तीरंदाजी का बोर्ड चोर/नशेड़ी ने चोरी करने की कोशिश की।‌ शोर मचने के कारण वह उसे छोड़कर भाग गए। ज्ञात हो कि द्रोणासागर की एक दीवार टूटी होने के कारण असामाजिक तत्वों का उसमें आना-जाना लगा रहता है जिस कारण मंदिर भी सुरक्षित नहीं रहा। अक्सर लोग टोंटी पंखा बिजली की तार, मंदिर के बर्तन इत्यादि चोरी कर ले जाते हैं। यहां के नियमित मॉर्निंग वॉकर एवं मंदिर के दर्शनार्थियों का कहना है कि यह क्षेत्र सरकारी नियंत्रण में है इसलिए यहां की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी प्रशासन की है। आज की घटना से उनमें भारी रोष है। उन्होंने कहा कि अगर सामाजिक तत्वों के हौसले इसी तरह बढ़ते रहे तो वह दिन दूर नहीं कि मंदिरों से मूर्तियां भी चोरी होने लगेंगी। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि घटना का संज्ञान लेते हुए परिसर की टूटी चार दिवारी की मरम्मत कराकर तीर्थ द्रोणासागर परिसर को अविलंब सुरक्षित कराया जाए ताकि भविष्य में चोरी की घटनाएं न हो।

More From Author

विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग किया अस्थाई केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग का दौरा, निर्माण कार्य अंतिम चरण मे 15 दिन मे कार्य होगा पूर्ण रुद्रपुर मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रास्ता हुआ साफ प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिये भेजा पत्र विधायक बोले हमारा प्रयास है अनुमति मिलते ही इस वर्ष हो केंद्रीय विद्यालय का हो संचालन

विकास की रफ्तार नहीं होगी धीमी: विकास शर्मा  महापौर ने वार्ड 20 में सड़क-नाली और वार्ड 36 में शहीद राम कुमार आर्या पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास

रूद्रपुर, (सू0वि0)- सूबे के मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को केंद्र द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में राज्य स्तर पर की गई तैयारियों

जय हिंद वंदेमातरम।🇮🇳 भारत के सभी सम्मानित नागरिकों, मातृशक्ति से निवेदन है कि हमारे शत्रु पाकिस्तान से हमारी सेना पूरी बहादुरी से मुकाबला कर रही है।