एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा कोतवाली काशीपुर का वार्षिक निरीक्षण कर परखी व्यवस्थायें, सम्बन्धितों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा कोतवाली काशीपुर का वार्षिक निरीक्षण कर परखी व्यवस्थायें, सम्बन्धितों को दिये आवश्यक दिशा निर्दमणिकांत मिश्रा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ऊधम सिंह नगर द्वारा कोतवाली काशीपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया इस दौरान-

द्वारा सर्वप्रथम सुसज्जित पुलिस गार्द की सलामी लेकर गार्द का निरीक्षण किया गया।
तत्पश्चात थाना कार्यालय, सी0सी0टी0एन0एस0 कार्यालय, अभिलेखों का निरीक्षण किया गया एवं सी0सी0टी0एन0एस0 में नियुक्त कार्मिकों से ऑनलाइन पोर्टलों के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी।
शस्त्रागार में मौजूद अस्लाह/कारतूसों का निरीक्षण किया गया एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों से असलाह/कारतूसों की जानकारी लेकर उनकी हैंडलिंग

करवाई गयी।
मालखाने में मौजूद आपदा उपकरणों व सरकारी सम्पत्ति का निरीक्षण किया गया थाने के मालखाने को चैक किया गया मालों के निस्तारण के सम्बन्ध में हेड मोहरिर को निर्देशित किया गया।
बैरिक व थाना परिसर की सफाई व्यवस्था के सम्बन्ध में थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।
आईटी एक्ट से सम्बन्धित समस्त अभियोगो में अभियुक्तो की तस्दीक हेतु सम्बन्धितों को निर्देशित किया गया।
थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किये गये जो सही व चालू हालत में पाये गये ।
थाना परिसर में खड़े लावारिस एवं एम0वी0एक्ट में सीज वाहनों को तरतीब से रखने, नीलामी आदि के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये l
भोजनालय, बैरिक व परिसर की सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को चैक किया एवं थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।
वर्तमान समय में हो रहे बढ़ते अपराधो जैसे- साइबर अपराध आदि के कारणों एवं इन अपराधों से बचाव एवं नये कानूनों के सम्बन्ध में थाना क्षेत्र में अधिक से अधिक जन जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया।
थाने में नियुक्त सभी कार्मिकों को बीट पुलिसिंग के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए ड्यूटी का सही प्रकार से निर्वहन करने, नशे का प्रयोग न करने एवं आम जनता की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनने/जनता से शालीनतापूर्वक व्यवहार करने आदि के संबंध में निर्देशित किया गया।
तत्पश्चात उपस्थित अधि0/कर्म0 का सम्मेलन लेकर उनकी विभागीय व व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में जानकारी की गई तथा उनके द्वारा बताई गई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

धामी सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में काशीपुर में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

किच्छा: सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूर्ण होने पर बहुद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर का भव्य आयोजन