किच्छा क्षेत्र में हुई हत्या का ऊधमसिंहनगर पुलिस ने किया खुलासा  प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने प्रेमी संग मिलकर की थी अपने पति की हत्या  हत्या में प्रयुक्त सामग्री बरामद 

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

किच्छा क्षेत्र में हुई हत्या का ऊधमसिंहनगर पुलिस ने किया खुलासा

प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने प्रेमी संग मिलकर की थी अपने पति की हत्या

हत्या में प्रयुक्त सामग्री बरामद

पारूल पत्नी हरीश निवासी वार्ड नं0 1 मल्ली देवरिया थाना किच्छा ने अपने पति हरीश  रात्रि 9.00 बजे गुमशुदा होने के संबध मे एक प्रार्थना पत्र दिया था। उसी दिन समय करीब 3.00 बजे मल्ली देवरिया मे गेहूँ के खेत मे पीपल के पेड के पास एक शव मिला जिसकी शिनाख्त गुमशुदा हरीश पुत्र बनवारी निवासी वार्ड नं0 1 मल्ली देवरिया थाना किच्छा जिला ऊधम सिंह नगर के रूप मे हुई। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गयी।   वादी शंकर पुत्र बनवारी निवासी वार्ड नं0 1 मल्ली देवरिया थाना किच्छा जनपद ऊधमसिंहनगर की तहरीर पर थाना हाजा पर FIR NO 85/25 धारा 103(1) BNS बनाम मौ० रईस आदि पंजीकृत कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार के सुपुर्द हुई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा अभियोग के सफल अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी कोतवाली किच्छा सुश्री निशा यादव के नेतृत्व मे  पुलिस अधीक्षक  रूद्रपुर के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी  सितारगंज के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम का गठन किया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु  मुखबिर की सूचना पर अभियुक्ता पारुल के घर पर दबिश दी गई तो घर के अंदर बने कमरे मे नामजद अभियुक्त 1. मौ0 रईस उर्फ बाबू उम्र 38 वर्ष पुत्र अहमद हुसैन निवासी वार्ड नं0 20 इन्द्रानगर सैरिया मस्जिद के पास सिरोली कलां थाना पुलभट्टा जिला ऊधम सिंह नगर, 2- अभियुक्ता पारुल पत्नी स्व० हरीश निवासी वार्ड नं0 01 मल्ली देवरिया थाना किच्छा जिला ऊधम सिंह नगर मौजूद मिले जिनको वादी शंकर व उसके भाई द्वारा पहचान कर बताया कि यह पारुल और बाबू है इन दोनो ने मेरे भाई को मारा है दोनो अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर इनके द्वारा अपने जुर्म का इकबाल किया गया। अभियोग मे धारा 238,3 (1) BNS की बढ़ोतरी की गई। और अभियुक्तगण को उनके जुर्म धारा 103(1)/238,3 (1) BNS से अवगत कराते हुये समय 19.50 बजे गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस लिया गया। अभियुक्तगण मौ रईस उर्फ बाबू व पारुल उपरोक्त द्वारा दौराने पूछताछ में बताया कि हम दोनो आपस मे एक दूसरे से प्रेम करते है। जिसका हरीश विरोध करता था एंव पारूल द्वारा बताया गया कि हरीश आये दिन मेरे साथ मारपीट करता रहता था मै उससे छुटकारा चाहती थी। मैने रईस उर्फ बाबू के साथ मिलकर हरीश को मारने का प्लान बनाया था।   पारूल व रईस ने मिलकर कमरे मे रखे तकिये से पारुल ने हरीश के मुँह पर तकिया रखकर दबाया तथा रईस ने हरीश के हाथ पकड़े थे और जब हरीश ज्यादा छटपटाने लगा और उसने विरोध किया तो रईस ने अपने एक हाथ से उसका मुँह दबाया और दूसरे हाथ से उसके हाथ दबाये हुये थे हरीश की हत्या के बाद हरीश के शव को पारुल की मदद से रईस ने पीठ मे लादकर गेहूँ के खेतो के बीच से ले जाकर घर से करीब 60-70 मीटर दूर गेहूँ के खेतो के बीच पीपल के पेड़ के नीचे डाल दिया था।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. मौ0 रईस उर्फ बाबू उम्र 38 वर्ष पुत्र अहमद हुसेन निवासी वार्ड नं0 20 इन्द्रानगर सैरिया मस्जिद के पास सिरोली कलां थाना पुलभट्टा जिला ऊधम सिंह नगर,
2- अभियुक्ता पारुल पत्नी स्व० हरीश निवासी वार्ड नं001 मल्ली देवरिया थाना किच्छा जिला ऊधम सिंह नगर
बरामद-
1. एक तकिया जिसके द्वारा हत्या की गयी।
2. अभियुक्त मौ0 रईस व अभियुक्ता पारूल के 02 मोबाईल
पुलिस टीम –
प्रभारी कोतवाली किच्छा प्रशिक्षु (आई.पी.एस) – निशा यादव
निरीक्षक किच्छा – धीरेन्द्र कुमार
उपनिरीक्षक- सुरेन्द्र रिंगवाल
उ.नि. हेमचन्द्र तिवारी
उ.नि. राजेन्द्र पन्त
अ.उ.नि. जगदीश सिंह
कानि0 1044 किशोर कुमार
कानि0 321 मनोज कुमार
कानि० नवीन भट्ट
म0 कानि0 216 रेखा आर्या
सर्विलांस टीम – का0 विरेन्द्र रावत

More From Author

रुद्रपुर मे कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने थामा भाजपा का दामन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देहरादून भाजपा कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी दिलाई सदस्यता       मीना शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को गदा भेट कर जताया आभार

रुद्रपुर मे कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने थामा भाजपा का दामन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देहरादून भाजपा कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी दिलाई सदस्यता       मीना शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को गदा भेट कर जताया आभार

*रुद्रपुर मे कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने थामा भाजपा का दामन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देहरादून भाजपा कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी दिलाई सदस्यता* *मीना शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को गदा भेट कर जताया आभार* रुद्रपुर। रुद्रपुर की राजनीति मे बढ़ा उलटफेर कांग्रेस का हाथ झटक मीना ने थामा भाजपा का दामन । आपको बता दे रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा संग पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा व अनिल शर्मा देहरादून भाजपा मुख्यालय पहुंचे। जहाँ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधायक शिव अरोरा की उपस्थिति मे कांग्रेस की कद्दावर नेता मीना शर्मा को पटका पहनाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। वही भाजपा मे शामिल हुई मीना शर्मा अनिल शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को गदा भेट कर उनका अभिवादन किया। पूर्व पालिका अध्यक्ष व पूर्व रुद्रपुर विधानसभा प्रत्याशी मीना शर्मा ने कहा वर्षो कांग्रेस की सेवा महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष से लेकिन अनेको दायित्वों को निर्वहन किया मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाये गये नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अन्तर्गत महिला को संसद 33% आरक्षण के बिल का विरोध करना कांग्रेस के महिला के प्रति दोहरे चरित्र को दिखाता है एक और लड़की हूँ लड़ सकती हूँ का नारा देती है दूसरी और नारी शक्ति वंदन का विरोध देश की प्रत्येक महिला का अपमान है कांग्रेस के पास ना नेता ना नियति और उन्होंने कहाँ जहाँ रुद्रपुर मे पूर्व विधायक द्वारा जिस प्रकार से वायरल ऑडियो के माध्यम घटिया भाषा का उपयोग कर अभद्रता की जो एक महिला कभी बर्दाश्त नहीं कर सकती मगर कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक को गले लगाने का कार्य किया यह दर्शाता है कांग्रेस पार्टी अपनी हीं महिला नेत्री के साथ नहीं खड़ी हुई तो ऐसी पार्टी को नारी सम्मान की बात करने व नारी को उस पार्टी मे कोई सम्मान मिले इसकी कोई उम्मीद नहीं। भारतीय जनता पार्टी परिवार मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व मे शामिल हुई है, वह भाजपा की रीति नीति को आगे बढ़ाते हुऐ पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेगी। रुद्रपुर मे विधायक शिव अरोरा के हाथों को मजबूत करते हुऐ आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव मे फिर से रुद्रपुर मे कमल का फूल और प्रदेश मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने मे रुद्रपुर सहित पार्टी जहाँ पार्टी आदेश करेगी वह पूरे समर्पण भाव से कार्य करेगी। वही मीना शर्मा ने भाजपा मे शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा संग पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करने पहुंची और गदा भेट कर उनका आभार जताया। मीना शर्मा ने बोला आगे भी बड़ी संख्या मे लोग कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले है वह पुरा रुद्रपुर भ्रमण कर कांग्रेस के कथनी व करनी के खिलाफ प्रवास कर लोगो को जगरूक करने का कार्य करेगी जनता का भविष्य भाजपा राज मे सुरक्षित है और देश व प्रदेश के विकास की रफ़्तार भाजपा राज मे सम्भव हो पायी है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार की योजनाओं का प्रसार घर घर जाकर करेगी। इस दौरान रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने कहा कांग्रेस डूबता जहाज है जहाँ आये दिन कांग्रेस से लोगो का मोह भग होता जा रहा है। उन्होंने कहा वरिष्ठ कांग्रेस नेता मीना शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के समक्ष भाजपा की सदस्यता लीं है निश्चित रूप से उनके अनुभव और उनकी महिलाओ मे पकड़ का लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा साथ हीं आगे भी कई बड़े चेहरे रुद्रपुर मे कांग्रेस का हाथ झटकने वाले है। विधायक शिव अरोरा ने मीना शर्मा का भाजपा परिवार मे स्वागत किया साथ हीं विधायक बोले अब कांग्रेस रुद्रपुर मे ऐसे नेताओं के भरोसे है जो महिलाओ के प्रति केसी सोच रखते है यह रुद्रपुर जानता है कई ऑडियो वीडियो के माध्यम से लोगो ने उन नेता के घटिया सोच को देखा है आने वाले चुनाव मे कांग्रेस रुद्रपुर मे साफ हो जायेगी तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा मे शामिल होने वाले अनिल शर्मा, संजीव रस्तोगी महानगर सेवा दल अध्यक्ष, सुमित राय कांग्रेस नगर सचिव, दिनेश मौर्य महामंत्री कांग्रेस कमेटी, रामप्रसाद पूर्व अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ, पूनम गुप्ता महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, अंजू जैन, सरोज रानी, श्वेता शर्मा महामंत्री नगर महिला कांग्रेस, सुदर्शन शर्मा आदि ने भाजपा की सदस्यता लीं। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री दीप्ती भरद्वाज, के पी राठी सहित अन्य लोग पार्टी कार्यालय देहरादून मे मौजूद रहें।

दिनेशपुर क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने मात्र 7 घण्टे में दबोचा

विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकताओ ने पार्टी कार्यालय पर नवनियुक्त जिला कमल जिंदल का किया जोरदार स्वागत