दिनेशपुर क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने मात्र 7 घण्टे में दबोचा

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

दिनेशपुर क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने मात्र 7 घण्टे में दबोचा

आरोपी से घटना में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस व बुलेरो वाहन बरामद

फायरिंग कर समाज में दहशत का माहौल पैदा करने वालों को किसी भी कीमत में नहीं जायेगा बख्सा- एसएसपी मणिकांत मिश्रा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के आदेशानुसार एवं  अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन एवं  क्षेत्राधिकारी पंतनगर के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष दिनेशपुर के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत  अभियुक्त द्वारा सुखीजा टाईल फैक्ट्री, रामबाग दिनेशपुर के पास सांय में वादी मुकदमा महिपाल गंगवार पुत्र  नत्थू लाल निवासी- ग्राम सोनार खेडा थाना केमरी रामपुर, हाल निवासी- सुखीजा टाईल फैक्ट्री, रामबाग रोड, दिनेशपुर को पैसों के लेन-देन को लेकर जान से मारने की नियत से गोली चला दी। फायरिंग की घटना को अंजाम देकर दहशत फैलाकर फरार हो जाने से वादी की तहरीर के आधार पर थाना हाजा में पंजीकृत मुकदमा FIR NO- 52/2025 धारा 109/115(2)/352 बीएनएस व 3/25 शस्त्र अधि0 में नामजद अभियुक्त रवि कश्यप पुत्र मोहनलाल निवासी ग्राम अहरो थाना खजूरिया जिला रामपुर (उ0प्र0) उम्र 20 वर्ष को 01 अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर,वाहन कार संख्या UK06BL5302 महिन्द्रा बुलेरो के साथ पंजाबी रसोई धौलपुर खानपुर थाना दिनेशपुर से गिरफ्तार किया गया। जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1-रवि कश्यप पुत्र मोहनलाल निवासी ग्राम अहरो थाना खजूरिया जिला रामपुर (उ0प्र0) उम्र 20 वर्ष
बरामदगी का विवरण
01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, वाहन संख्या UK06BL5302 महिन्द्रा बुलेरो।
पुलिस टीम
1- थानाध्यक्ष श्री नन्दन सिंह रावत थाना दिनेशपुर 2- उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार भट्ट थाना दिनेशपुर
3- अ0उ0नि0 अनवर अहमद थाना दिनेशपुर 4- कानि0 814 गोबिन्द आर्या थाना दिनेशपुर

More From Author

विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग किया अस्थाई केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग का दौरा, निर्माण कार्य अंतिम चरण मे 15 दिन मे कार्य होगा पूर्ण रुद्रपुर मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रास्ता हुआ साफ प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिये भेजा पत्र विधायक बोले हमारा प्रयास है अनुमति मिलते ही इस वर्ष हो केंद्रीय विद्यालय का हो संचालन

विकास की रफ्तार नहीं होगी धीमी: विकास शर्मा  महापौर ने वार्ड 20 में सड़क-नाली और वार्ड 36 में शहीद राम कुमार आर्या पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास

काशीपुर पुलिस ने किराये के घर में चल रहे जुऐ के अड्डे का किया भण्डाफोड़  जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, जुआ खेलने के उपकरण, ताश के पत्ते, कॉइन, हिसाब-किताब की डायरी व 43270 रुपये बरामद 

किच्छा क्षेत्र में हुई हत्या का ऊधमसिंहनगर पुलिस ने किया खुलासा  प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने प्रेमी संग मिलकर की थी अपने पति की हत्या  हत्या में प्रयुक्त सामग्री बरामद