एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने की काशीपुर में जनसुनवाई फरियादियों की समस्याओं का किया समाधान।

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने की काशीपुर में जनसुनवाई

फरियादियों की समस्याओं का किया समाधान।

समस्याओं को सुन निराकरण हेतु संबंधित थानाध्यक्षों को दिए सख्त निर्देश।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर  मणिकांत मिश्रा  द्वारा आमजन की सुविधा हेतु प्रत्येक मंगलवार को काशीपुर क्षेत्र में जनता दरबार लगया जाता है। इसी क्रम में आज दिनांक 18/03/2025 को एसएसपी  द्वारा जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में आये लोगों द्वारा अपनी पारिवारिक विवाद , जमीनी विवाद, क्षेत्रीय समस्याएं एवं नशे से संबंधित समस्याओं को रखा गया। जनता की समस्याओं को महोदय द्वारा गम्भीरता पूर्वक सुनकर उनके निराकरण हेतु संबंधित क्षेत्राधिकारी / थाना प्रभारी को निर्देशित किया।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक् द्वारा अपराध और अपराधियो को विरुद्द कार्यवाही के निर्देशानुसार  पुलिस अधीक्षक  पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर  के दिशा

महापौर ने अटरिया मंदिर में चल रहे कार्याे का लिया जायजा रूद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने प्राचीन अटरिया देवी मंदिर में नगर निगम की ओर से कराये जा रहे कार्यों एवं मेले की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आगामी मेले के मद्देनजर लुमिनस कंपनी द्वारा मंदिर परिसर में चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान में भी सहभागिता की। महापौर विकास शर्मा ने नगर निगम की टीम के साथ अटरिया मंदिर का स्थलीय निरीक्षण करते हुए नगर निगम द्वारा कराये जा रहे कार्यों का जायजा लिया और नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। इस अवसर पर महापौर ने मंदिर कमेटी से आगामी मेले को लेकर चल रही तैयारियों की जानकारी भी ली। महापौर ने कहा कि अटरिया मंदिर रूद्रपुर की पहचान है, इस ऐतिहासिक धरोहर को संजोए रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होनंे कहा कि अटरिया मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र है। यहां पर हर वर्ष लगने वाले मेले में उत्तराखण्ड ही नहीं बल्कि दूसरे प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। आस्था के इस केन्द्र को भव्य बनाने के लिए कार्ययोजना बनायी गयी है। उन्होंने कहा कि अटरिया मंदिर रोड पर भव्य प्रवेश द्वार जल्द ही बनाया जायेगा। इसके अलावा मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए भी नगर निगम प्राथमिकता से काम करेगा। उन्होंने कहा कि अटरिया मंदिर के साथ ही शहर के अन्य धार्मिक स्थलों का विकास भी प्राथमिकता से किया जायेगा। इस दौरान महापौर ने आगामी मेले के देखते हुए सभी कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिये। साथ ही महापौर ने मेला परिसर में लुमिनस कंपनी के कर्मचारियों द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान में भी सहभागिता करते हुए कंपनी की सराहना की। उन्होंने कहा कि शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए अन्य कंपनियों को भी इस तरह के प्रयास करने चाहिए। इस अवसर पर उपनगर आयुक्त श्रीमती शिप्रा जोशी पांडे जी सहायक उपनगर आयुक्त श्रीमती राजू नबियाल जी सुनील ठुकराल जी पारस चुघ जी हरजीत राठी जी पवन खनिजो अंकित सिंह रजत दिक्षित रचित सिंह नवीन पांडे हिमांशु शंकर विश्वास पार्षद निमित्त शर्मा पार्षद राधेश शर्मा सुनील कोली अमित वर्मा आदि अन्य सैकड़ो को उपस्थित रहे ।।