जब दर पे घडी हो बारात,दुल्हन को पता चला की दूल्हे ने पी राखी है शराब,जोड़े में बैठी दुल्हन ने घर से लौटाई बारात??पहाड़ो के इस क्षेत्र की बात

Spread the love

कोटद्वार भाबर के झंडीचौड़ पूर्वी में एक शादी का मामला चर्चा में है। यहां चर्चा दुल्हन के साहस की हो रही है, जिसने अपनी बरात लौटा दी। दूल्हे की एक गलती के कारण पूरी बरात को लौटना पड़ा। 

 

भाबर के झंडीचौड़ पूर्वी क्षेत्र में एक दुल्हन ने शराब के नशे में धुत दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों ने दुल्हन को मनाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। अंत में दुल्हन ने पूरी बरात को लौटा दिया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। दुल्हन की हिम्मत और निर्णय की लोग सराहना कर रहे हैं।

 

 

पौड़ी जिले के एक गांव से मंगलवार शाम को बरात झंडीचौड़ पूर्वी गांव में आई थी। जैसे ही बरात घर के पास पंडाल में पहुंची और दूल्हा घोड़े से उतरा तो वह लड़खड़ा गया। पता चला कि वह नशे में है। कुछ ही देर में यह बात दुल्हन के कानों तक पहुंच गई। पुष्टि के बाद दुल्हन ने शराबी दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया।

 

 

दुल्हन के निर्णय से बरातियों में हड़कंप मच गया। दुल्हन पक्ष के लोग भी परेशान हो गए। उन्होंने इसे दूल्हे की गलती बताते हुए दुल्हन से उसे माफ करने की बात कही। बरातियों ने भी माफी मांगते हुए दुल्हन को मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी।

 

 

बरात को भोजन कराया और बैरंग लौटा दिया
दुल्हन पक्ष ने बरात को भोजन कराया और बैरंग लौटा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बरात का जब स्वागत हो रहा था तो तब भी दूल्हा इतने नशे में था कि वह ठीक से खड़ा तक नहीं हो पा रहा था। दुल्हन का कहना था कि जो युवक शादी में भी नशा करके आया हो, उसके साथ वह पूरा जीवन कैसे बिता पाएगी।

More From Author

रूद्रपुर। रम्पुरा के युवक की बाजपुर क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की अगुवाई में रम्पुरा के लोगों ने बाजपुर कोतवाली में विरोध प्रदर्शन कर सीओ और एसएसआई का घेराव किया।

रूद्रपुर। रम्पुरा के युवक की बाजपुर क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की अगुवाई में रम्पुरा के लोगों ने बाजपुर कोतवाली में विरोध प्रदर्शन कर सीओ और एसएसआई का घेराव किया।

अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वन उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून राजकुमार नेगी (DIG/Addl-CEO Operation USDM) ने शनिवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय का निरीक्षण कर आपदा के विविध पक्ष व गतिमान क्रियाकलापों की समीक्षा

मेयर रामपाल सिंह ने देहरादून में शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल से विधानसभा स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर रूद्रपुर शहर में विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त बजट की मांग की

देखिये VIDEO…दर्दनाक हादसा : ट्रक से टकराया था केंटर ,गाड़ी का लोहा काटकर निकली थी डेड बॉडी, यहा का है मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *