पंडित राम सुमेर शुक्ल मेमोरियल फाउंडेशन ट्रस्ट: बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सार्थक पहल

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

पंडित राम सुमेर शुक्ल मेमोरियल फाउंडेशन ट्रस्ट: बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सार्थक पहल

रुद्रपुर:- ग्राम भमरौला और रामनगर के आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने के क्रम में पंडित राम सुमेर शुक्ल मेमोरियल फाउंडेशन ट्रस्ट के सदस्यों ने इन केंद्रों पर जाकर 100 से अधिक बच्चों को निशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की। यह पहल स्वर्गीय पंडित राम सुमेर शुक्ल जी की जयंती (28 नवंबर) और पुण्यतिथि (4 दिसंबर) के उपलक्ष्य में आयोजित जयंती सप्ताह के अंतर्गत की गई।
ट्रस्ट की सदस्य शशि शुक्ला ने बताया कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और तराई के संस्थापक पंडित राम सुमेर शुक्ल जी के आदर्शों पर चलते हुए ट्रस्ट ने बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे शिक्षा से वंचित न रहें और उन्हें प्रोत्साहन मिले।” इस पहल में सक्रिय योगदान देते हुए ट्रस्ट के सदस्य श्रेयांश शुक्ला ने बताया, “आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को पाठ्य सामग्री प्रदान कर हम उनके भविष्य की नींव मजबूत कर रहे हैं। यह प्रयास हर साल जारी रहेगा।” ट्रस्ट की सदस्य नेहा शुक्ला ने बच्चों को भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से न केवल बच्चों में उत्साह बढ़ा है, बल्कि उनके परिवारों को भी शिक्षा के प्रति प्रेरणा मिली है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की आंखों में चमक और उनके चेहरों की खुशी ने इस पहल को सार्थक बना दिया। ट्रस्ट ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया। पंडित राम सुमेर शुक्ल जी की स्मृति में यह अद्भुत कदम न केवल शिक्षा के महत्व को रेखांकित करता है, बल्कि उनके आदर्शों को सजीव रखने का एक प्रेरणादायक प्रयास है।
ग्राम रामनगर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री मीनाक्षी कुशवाहा, सहायिका फुला, ग्राम भमरौला आंगनबाड़ी कार्यकत्री सविता मिश्रा, सहायिका सोनिया, आंगनबाड़ी सेकंड कार्यकत्रि रिंकू दुबे, सहायिका रानी तिवारी, ट्रस्ट के सदस्य शशि शुक्ला, श्रेयांश शुक्ला, नेहा शुक्ला, अभिषेक तिवारी, शिवम ओझा, करनजोत सिंह, रामू चतुर्वेदी, बिल्लू पांडे, रामकुमार पांडे उपस्थित थे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कोतवाली सितारगंज का किया औचक निरीक्षण अभिलेखों और रिकॉर्डों को अपडेट रखने हेतु किया निर्देशित।

विधायक शिव अरोरा ने 500 गाड़ी की क्षमता वाली सिचाई विभाग की बाउंड्री से लगी जमीन पर पार्किंग के निर्माण कार्य का नारियल कर किया शुभारंभ