देखे vedio..एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने किया बड़ा खुलासा , हत्या के आरोपियों को भेजा जेल पूरी जानकारी बस एक क्लिक में 

Spread the love

रुद्रपुर। पुलिस की सख्ती व तत्परता के चलते टीम ने पंजाब के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बीते दिनों खटीमा में हुई हत्या के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी आजाद व उसके साथी सुखविन्दर एवं पंजाब के दो शातिर अपराधी आशीष व विजय को गिरफ्तार किया है। पूरे मामले में अभियुक्त फरार होने की फिराक में थे लेकिन पुलिस की तत्परता से एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के तहत उक्त शातिरों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

बता दें गत दिवस पुलिस को सरपुडा जाने वाले कच्चे रास्ते के किनारे एक अज्ञात शव मिला। जिसकी शिनाख्त आरिफ पुत्र अब्दुल करीम निवासी खटीमा के रुप में हुई। प्रथम दृष्टया धारदार हत्यार से हत्या की जाना प्रतीत हुआ। पूरे मामले में मृतक के भाई राशिद के शक के आधार पर आजाद के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। घटना के खुलासे को लेकर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने टीमों का गठन कर जल्द से जल्द कार्यवाही को निर्देशित किया। जिसपर टीम ने सुरागसी व पतरासी करते हुए अभियुक्त आजाद को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूछताछ में पाया कि उक्त आजाद एक लड़की के चक्कर में आरिफ से रंजिश रखता था। वहीं आजाद ने आरिफ की मुलाकात अपने दोस्त सुखविंदर से भी कराई थी। सुखविंदर के दो साथी जो कि पंजाब में मुकदमे में लिप्त हैं, उनके साथ आरिफ को निपटाने की योजना बनाई थी, जिसपर शराब पीने की बात कहकर आजाद आरिफ को अपने साथी सुक्खा व उसके दो शातिर अपराधी किस्म के साथी आशीष व विजय को जंगल ले गए। जहां चारों ने मिलकर चापड़ से आरिफ की हत्या कर दी। जिसके बाद उक्त शातिर गाड़ी को छिपाकर फरार हो गये। वहीं पुलिस की तत्परता से टीम ने चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी निशानदेही पर एक लोहे का चापड़, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियुक्त आशीष व विजय शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनपर थाना पटियाला में लूट, डकैती व हत्या के प्रयास आदि के मुकदमे दर्ज हैं।

More From Author

क्षेत्र के जसवंत सिंह पाहवा जी की होनहार पुत्री जसमीत कौर ने पी.सी.एस. उत्तराखण्ड परीक्षा में प्रदेश मै प्रथम रैंक प्राप्त की और रुद्रपुर का नाम पूरे उत्तराखंड में रोशन किया । जसमीत कौर और सारे पाहवा परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं 

काशीपुर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व प्रदेश नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह आज राहुल गांधी की अल्मोड़ा में आयोजित जनसभा में शामिल होने के लिए जाते समय कुछ देर के लिए काशीपुर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व काशीपुर मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल के कार्यालय पर रुके। इस दौरान उन्होंने स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा मीडिया से भी रूबरू हुए।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री विपिन सिंह गहलौत के नेतृत्व में आज मण्डी सभागार, सितारगंज में जिला एवं मण्डल पदाधिकारियों की परिचय बैठक का आयोजन किया गया,

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के खुले कपाट,श्रद्धालुओ का लगा तांता

सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज,किला स्ट्रीट,काशीपुर में आज छात्र संसद व शिशु भारती का गठन,शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *