विधायक शिव अरोरा ने पिपलिया न 1 क्षेत्र में राज्य योजना से स्वीकृत 600 मीटर इंटरलॉकिंग टाईल्स रोड के निर्माण कार्य का फीता काटकर शुभारंभ

Spread the love

 विधायक शिव अरोरा ने पिपलिया न 1 क्षेत्र में राज्य योजना से स्वीकृत 600 मीटर इंटरलॉकिंग टाईल्स रोड के निर्माण कार्य का फीता काटकर शुभारंभ

रूद्रपुर। राज्य योजना से स्वीकृत ग्राम पिपलिया न. 1 में मुख्य रोड से शिव मंदिर को जोड़ने वाली 600 मीटर इंटरलॉकिंग टाइल्स व आंतरिक मार्गो का विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक शिव अरोरा ने कहा रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य गतिमान है और उसी कार्यक्रम में पिपलिया न 1 में विकास कार्यो में तेजी लाते हुए इंटरलॉकिंग टाइल्स रोड के निर्माण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा प्रदेश की धामी सरकार के नेतृत्व में रुद्रपुर क्षेत्र में लगातार विकास कार्य चल रहे हैं और क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिये आपका विधायक प्रतिबंध है और आने वाले समय कई निर्माण कार्य अस्तित्व में आने वाले हैं । इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री अमित नारंग, प्रीत ग्रोवर, जगदीश विश्वास, हरीश भट्ट, आयुष चिलाना, ओमियो विश्वास, राकेश बाला, शांति बाला, ज्योति विश्वास, फूलमाला ढाली, जयदेव राहा, गुरचरण, प्रशांत मुखर्जी, हरिपद , अतुल व अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

रlमपुरा के तीन वार्डो से होकर जाने वाली महत्वपूर्ण मार्ग कटोरी मन्दिर से चंद्रपाल किरना तक जाने वाली जर्जर सड़क का विधायक शिव अरोरा ने मौके पर खड़े होकर शुरू करवाया निर्माण कार्य विधायक बोले सीसी सड़क निर्माण से हजारों लोगो को मिलेगा फायदा, जनता ने विधायक का जताया आभार

रुद्रपुर – अयोध्या के राम मंदिर और उत्तराखंड के केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी को लेकर आरएसएस और भाजपा पर भागीदारी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ आज नगर कांग्रेस कमेटी ने उपवास रखा। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी शिव मंदिर 84 घंटा रम्पुरा में एकत्र हुए

रुद्रपुर -जागृति सामाजिक धर्मार्थ एवं शैक्षिक ट्रस्ट द्वारा पुलिसकर्मी सहायता रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

गांव चलो अभियान के तहत भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा दक्षिणी मण्डल के रंपुरा क्षेत्र अंतर्गत बूथ नंबर 58 में प्रवास किया और कार्यकर्ताओं एवं आम जनता के साथ संवाद करते हुए केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बतायी।