रुद्रपुर -जागृति सामाजिक धर्मार्थ एवं शैक्षिक ट्रस्ट द्वारा पुलिसकर्मी सहायता रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

रुद्रपुर -जागृति सामाजिक धर्मार्थ एवं शैक्षिक ट्रस्ट द्वारा पुलिसकर्मी सहायता रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

।सिडकुल स्थित राने कंपनी में इस रक्तदान शिविर का शुभारंभ भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है मनुष्य अपने रक्त के जरिए दूसरे व्यक्ति को जीवन दान दे सकता है ।ऐसे में जागृति सामाजिक संस्था द्वारा किया गया यह प्रयास बेहद सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी सहायता रक्तदान शिविर का मकसद उन पुलिस कर्मियों की सहायता करना है जो अपने कर्तव्य के दौरान चोटिल हो जाते हैं ,ऐसे में उन पुलिस कर्मियों को तत्काल रक्त दिया जा सके। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मनुष्य को अपने जीवन में सदैव रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि किया गया रक्तदान कार्य दूसरे मनुष्य के जीवन को बचा सकता है। इस दौरान सैकड़ो लोगों ने रक्तदान शिविर में अपना सहयोग दिया। इस मौके पर शिवानी चौधरी, यासमीन, दिव्या, विजय यादव, अमृतपाल, अनूप सिंह, काजल, कुलदीप यादव ,महिपाल यादव, सुनील यादव, योगेश, मनीष बोहरा ,अनूप शर्मा, सत्येंद्र सिंह, मिथुन कुमार, मनोज भट्ट आदि ने रक्तदान किया ,इस मौके पर जगजीत सिंह गोल्डी, राज कोली, सनी पासवान समेत कंपनी के तमाम अधिकारी कर्मचारी व पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।

More From Author

अपराध मुक्त देवभूमि उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रही ऊधमसिंहनगर पुलिस SSP अजय गणपति की कुशल रणनीति से IPL ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा, दिल्ली का शातिर बुकी गिरफ्तार

साज पिक्चर्स’ के बैनर तले लव सांग ‘महकी फ़िज़ा’ की शूटिंग संपन्न, जल्द होगा यूट्यूब, और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ नाहिद खान के निर्देशन में बॉलीवुड अंदाज़ में तैयार हुआ रोमांटिक सांग, उत्तराखंड की नई प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

शहर की सुरक्षा अब पीएसी जवानों के हवाले महापौर विकास शर्मा की पहल पर बनी नई सुरक्षा रणनीति  रातभर बाजार क्षेत्र में गश्त करेंगे पीएसी जवान  चार शोरूमों में चोरी की घटना का जल्द होगा खुलासा

अभियान की कार्यशाला का आयोजन कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा बोले मोदी सरकार के कार्यो पर मोहर लगाने जा रही है

विधायक शिव अरोरा ने पिपलिया न 1 क्षेत्र में राज्य योजना से स्वीकृत 600 मीटर इंटरलॉकिंग टाईल्स रोड के निर्माण कार्य का फीता काटकर शुभारंभ