आयुक्त कुमाऊं मण्डल दीपक रावत ने आज रुद्रपुर जिला अस्पताल पहुंचकर अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

आयुक्त कुमाऊं मण्डल दीपक रावत ने आज रुद्रपुर जिला अस्पताल पहुंचकर अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

रुद्रपुर, आयुक्त कुमाऊं मण्डल दीपक रावत ने आज रुद्रपुर जिला अस्पताल पहुंचकर अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के शौचालय में साफ सफाई न होने पर कड़ी नाराजगी जताई तथा सीएमएस को सख्त निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर में साफ सफाई की निरंतर निगरानी की जाए। उन्होंने इस दौरान कहा कि आम जनमानस को समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाए।
आयुक्त दीपक रावत ने अस्पताल के विभिन्न पटलों का निरीक्षण करते हुए अस्पताल में इलाज के लिए आए लोगों से भी वार्ता की। उन्होंने डॉक्टर्स एवं अस्पताल प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए कि मरीजों का इलाज संवेदनशील होकर करें।
इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि जिन दवाओं की उपलब्धता अस्पताल में है, उन दवाओं को किसी भी सूरत में बाहर से न मंगवाया जाए।
उन्होंने अस्पताल के औषधि भंडार के निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी उधम सिंह नगर को जांच के निर्देश दिए कि दवाओं के स्टॉक में जरूरी दवाओं की कमी क्यों हैं और दवाओं की खरीद संबंधी प्रक्रियाएं क्या हैं।
इस दौरान उन्होंने सीएमएस को निर्देश दिए कि दवाओं की आपूर्ति स्टॉक खत्म होने से पहले ही सुनिश्चित कर ली जाए।
इस दौरान उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन कार्यों का भी निरीक्षण कर संबंधितों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, प्रिंसिपल राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर डॉ केएस साही, सीएमएस जिला अस्पताल डॉ आरके सिन्हा, उपजिलाधिकारी सदर मनीष बिष्ट समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More From Author

अपराध मुक्त देवभूमि उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रही ऊधमसिंहनगर पुलिस SSP अजय गणपति की कुशल रणनीति से IPL ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा, दिल्ली का शातिर बुकी गिरफ्तार

साज पिक्चर्स’ के बैनर तले लव सांग ‘महकी फ़िज़ा’ की शूटिंग संपन्न, जल्द होगा यूट्यूब, और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ नाहिद खान के निर्देशन में बॉलीवुड अंदाज़ में तैयार हुआ रोमांटिक सांग, उत्तराखंड की नई प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

शहर की सुरक्षा अब पीएसी जवानों के हवाले महापौर विकास शर्मा की पहल पर बनी नई सुरक्षा रणनीति  रातभर बाजार क्षेत्र में गश्त करेंगे पीएसी जवान  चार शोरूमों में चोरी की घटना का जल्द होगा खुलासा

रूद्रपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने भाजपा के नारी वंदन महोत्सवों को नौटंकी करार दिया है।

नेशनल न्यूज़ चैनल से रिपोर्टर राजीव कुमार उधम व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव गुप्ता जी ट्रांसिट कैंप की पुत्री का जन्मदिन अपना होटल में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया आशीर्वाद देने दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता जी मेहर रामपाल सिंह आस्था बेटी के जन्मदिन पर उनके मम्मी पापा भाई बहन शुभकामनाएं दी विकास बंसल मनोज गुप्ता जी अशोक शाह कृष्णपाल प्रजापति राजू सिंह राधे राधे विनोद जी विनोद 2 वावूराम अन्य लोग उपस्थित थे