Monday, April 29, 2024

Latest Posts

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

रूद्रपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने भाजपा के नारी वंदन महोत्सवों को नौटंकी करार दिया है

जिलाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा महिलाओं को गुमराह करके वोट हथियाना चाहती है। श्री गावा ने रोड शो और जनसभा के लिए महिलाओं को लालच देकर बुलाने का आरोप भी लगाया है। श्री गावा ने कहा कि भाजपा के चुनावी स्टंट को कांग्रेस जनता के बीच बेनकाब करेगी। उन्होंने कहा कि जो सरकार उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय नहीं दिला सकती उसे महिलाओं से वोट मांगने का अधिकार नहीं है।

मीडिया को जारी बयान में जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि भाजपा आज प्रदेश भर में अलग अलग नामों से महिलाओं के जो कार्यक्रम आयोजित कर रही है यह सिर्फ नौटंकी के अलावा कुछ नहंी है। उन्होनंे कहा कि जिन महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्म निर्भर बनाने की बात भाजपा सरकार और उनकी पार्टी के नेता कर रहे हैं, वास्तव में इसकी इसकी परिकल्पना पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने की थी। उन्होंने ही स्वयं सहायता समूहों को आत्म निर्भर बनाने का काम किया था तब से ही स्वयं सहायता समूह देशभर में काम कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार में महिलाओं के हित में जो योजनाएं चलाई गयी थी उन्हें भी भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। कांग्रेस सरकार ने बेटियों को शिक्षा और शादी में आर्थिक सहयोग के लिए गौरा देवी कन्या धन योजना चलाई थी, भाजपा ने इसे भी बंद कर दिया हैं। इसके अलावा कांग्रेस सरकार के समय आंगनबाड़ी केन्द्रों में आने वाले बच्चों के साथ साथ उनके परिवार के बुजुर्गों को भी पुष्टाहार दिया जाता था उसे भी आज बंद कर दिया गया है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करके स्वयं सहायता समूहों और महिलाओं को छलने का काम कर रही है। चुनाव से पहले भाजपा को महिलाओं की याद आ गयी है और उन्हें रिझाने के लिए वह नौटंकी पर उतर आयी है। श्री गावा ने कहा कि बुधवार को रूद्रपुर में इस नौटंकी के लिए सरकारी मशीनरी का जमकर दुरूपयोग किया गया। ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि भाजपा के राजनैतिक कार्यक्रम को प्रशासन आयोजित करवा रहा है, और राजनैतिक लाभ के लिए करोड़ों का सरकारी बजट पानी की तरह बहाया जा रहा है। श्री गावा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं को लालच देकर यहां बुलाया गया। महिलाएं कार्यक्रम में आकर अब खुद को छला हुआ महसूस कर रही है। भाजपा का मातृ शक्ति सम्मान मंच पर ही खोखला साबित हो गया। मंच पर एक भी महिला को नहीं बैठाया गया जिससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा का नारी सम्मान सिर्फ ढकोसला है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा आज चुनाव से पहले इस तरह की नौटंकी पहले भी करती आयी है अब जनता भाजपा के दोहरे चरित्र को समझ चुकी है। उत्तराखण्ड की मातृ शक्ति अभी अंकिता हत्याकाण्ड को नहीं भूली है। जो सरकार अंकिता भंडारी को न्याय नहीं दिला सकी उसे महिलाओं से वोट मांगने का अधिकार नहीं ही है। श्री गावा ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकाण्ड के दोषियों को सरकार बचाने का काम कर रही है। अभी तक वीआईपी के नाम का खुलासा करने में भी सरकार नाकाम रही है। अंकिता हत्याकाण्ड की पैरवी कर रहे आशुतोष नेगी पर सरकार के इशारे पर इतने मुकदमे लगा दिये गये हैं कि वह उन्हें खुद को बचाना ही भारी पड़ रहा है। श्री गावा ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं है।मातृ शक्ति आने वाले चुनावों में भाजपा को करारा सबक सिखायेगी।

About The Author

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.