रूद्रपुर। श्री रामायण के रचयिता भगवान महर्षि वाल्मीकि सर्व समाज के लिए पूज्यनीय हैं

Spread the love

🙂🙂रूद्रपुर। श्री रामायण के रचयिता भगवान महर्षि वाल्मीकि सर्व समाज के लिए पूज्यनीय हैं। इन्हें देवताओं से भी वरदान मिला हुआ था। हम सभी को भगवान महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। यह बात वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने गत रात्रि महर्षि वाल्मीकि धर्म समाज कल्याण समिति एवं महर्षि वाल्मीकि स्त्री सत्संग सभा द्वारा महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर गांधी कालोनी स्थित वाल्मीकि मंदिर में आयोजित भगवान वाल्मीकि जागरण में प्रतिभाग कर महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा के चरणों में शीश नवाकर आर्शीवाद लेने के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का देवी देवताओं सहित सभी साधु संत सम्मान करते थे। उनके विचार आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। देवताओं से मिले वरदान की दिव्य शक्ति से महर्षि वाल्मीकि जी ने प्रभु श्री राम के जीवन के हर क्षण की कथा रामायण के रूप में लिखी। जिसे पिछले हजारों वर्षों से आज भी पूजा जाता है। श्री चुघ ने कहा कि भगवान महर्षि वाल्मीकि जी द्वारा रचित रामायण कथा से सभी को अच्छे कार्य करने की प्रेरणा लेकर इसे अपने जीवन में शामिल करना चाहिए। इससे पूर्व श्री चुघ का आयोजन स्थल पर पहुंचने पर आयोजकों द्वारा उन्हें पगड़ी पहनाकर एवं पट्टिका ओढ़ाकर सम्मानित किया। भगवान महर्षि वाल्मीकि जागरण में आमंत्रित भजन गायक कलाकार रूद्रपुर की पूजा राय, रामपुर के प्रशांत राजौर, सरजू चौहान, अल्मोड़ा के आकाश कुमार भारती तथा मुरादाबाद के अभिषेक रत्नाकर ने भजनों के माध्यम से भगवान महर्षि वाल्मीकि जी की महिमा का गुणगान किया। अंत में आरती के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर ललित गोयल, राज कोली, राकेश तिवारी, राहुल कोली,बंटी राजोरिया,संजय राठौर, शिवा बेनवाल, विनोद, ज्ञानचंद, सुरेंद्र, संजय राजौरिया, राजकुमार, रोहन पिवाल, अरुण कुमार आदि उपस्थित थे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

प्रदेश मंत्री श्री विकास शर्मा जी ने महर्षि भगवान वाल्मीकि जी की जयंती पर रम्पुरा भूत बंगला गांधी कॉलोनी खेड़ा आदि

श्री रामायण के रचयिता भगवान महर्षि वाल्मीकि सर्व समाज के लिए पूज्यनीय हैं।