पढ़िए…रुद्रपुर कोर्ट गेट के बाहर दल बल के साथ पुलिस फोर्स तैनात हर आने जाने बाली की हो रही तलाशी ,यह है वजह 

Spread the love

रुद्रपुर जिला न्यायालय में पुलिस का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी

 

 

उधम सिंह नगर(रुद्रपुर)शहर स्थित न्यायालय परिसर में शूटर के आने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने चैकिंग के दौरान न्यायालय परिसर में एक कार से पिस्टल बरामद हुई थी, जिसके बाद उक्त कार व एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया था। वहीं पिस्टल मिलने के बाद से पुलिस हरकत में आ गई और सर्च ऑपरेशन शुरु कर दिया। एसओजी और पुलिस ने जिला न्यायालय परिसर से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनकी कार से एक पिस्टल भी बरामद की गयी है। पकड़े गये संदिग्धों से पुलिस अज्ञात स्थान पर पूछताछ कर रही है। पकड़े गये संदिग्ध पंजाब के शूटर बताये जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त लोग किसी वारदात को अंजाम देने के लिए रुद्रपुर आये थे। फिलहाल पुलिस ने चारों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। वहीं न्यायालय परिसर के बाहर भी चैकिंग अभियान जारी है।

More From Author

अभिषेक वाल्मीकि की अंतिम यात्रा में विधायक शिव अरोरा ने दिया कंधा, नम आंखों से दी अंतिम विदाई विधायक बोले एक परिवार व समाज के लिये इससे पीड़ादायक कुछ नहीं हो सकता

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सड़क दुर्घटना में घायल अभिषेक का भोजीपुरा स्थित श्री राम मूर्ति अस्पताल पहुंचकर हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से अभिषेक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से भी मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

ग्राम बसंतीपुर में चल रही श्री श्री सार्वजनिक पूजा में काली माई का विधायक शिव अरोरा ने आशीर्वाद

रुद्रपुर शहर में पार्किंग को लेकर विधायक शिव अरोरा ने अधिकारियों संग किया सर्वे, जल्द होगा शहरवासियो का सपना साकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *