नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा कूड़ा एवं गंदगी करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई

Spread the love

नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा कूड़ा एवं गंदगी करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई

काशीपुर। नगर आयुक्त द्वारा दिए गए आदेश के अनुपालन में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी द्वारा नगर निगम कर्मियों के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए कूड़ा एवं क्लीनिक गंदगी करने वाले तथा बायोमेडिकल बेस्ड का निस्तारण नियमानुसार नहीं करने वाले प्रतिष्ठान स्वामियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान गंदगी करने वालों के विरूद्ध मौके पर कार्यवाही करते हुए 10 हजार रुपये के 4 चालान किए गए। साथ ही अनुरोध किया गया कि भविष्य में गंदगी न करने हेतु नगर निगम का सहयोग करें। सभी प्रतिष्ठान स्वामियों के द्वारा आश्वासन दिया गया कि भविष्य में गंदगी न हो, ऐसा प्रयास किया जाएगा। छापेमारी दल में राशिद हुसैन और विवेक ठक्कर थे।

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

एसएसपी डा मंजुनाथ टीसी महोदय ने निर्देशन में पुलभट्टा पुलिस द्वारा अवैध मदरसा संचालक मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

कांग्रेसियो ने पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी को याद किया तिवारी के जन्मदिन और पुण्य तिथि पर कांग्रेसी हुए एकत्र