एसएसपी डा मंजुनाथ टीसी महोदय ने निर्देशन में पुलभट्टा पुलिस द्वारा अवैध मदरसा संचालक मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रूद्रपुर

एसएसपी डा मंजुनाथ टीसी महोदय ने निर्देशन में पुलभट्टा पुलिस द्वारा अवैध मदरसा संचालक मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

मदरसा संचालन की आड़ में बच्चो का शोषण करने वाले आरोपी को पहले भेजा जा चुका है जेल

धर्म की आड़ में किसी भी अवैध कार्यवाही को नहीं जाएगा बक्शा

उधम सिंह नगर पुलिस की अवैध कार्यों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार रहेगी जारी

अवैध मदरसा जामिया नगमा फातिमा चारबीघा सिरौलीकला थाना पुलभट्टा प्रकरण मे की गयी कार्यवाही

1- दिनांक 15-10-2023 को थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व मे एक पुलिस टीम सत्यापन के लिए चारबीघा सिरौलीकला पहुँची।

2-चारबीघा सिरौलीकला मे बाहरी व्यक्तियो के सत्यापन की कार्यवाही की गयी ।

3-सत्यापन कार्यवाही के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि चारबीघा सिरौलीकला बाबू गोटिया मे एक मदरसा चल रहा है जिसके मुख्य गेट ताला लगा है जबकि अन्दर बच्चे है।
4-पुलिस द्वारा उक्त मदरसे मे दूसरे गेट से जाकर उसे खुलवाकर चैक किया गया तो एक अंधेरे कमरे 22 वच्चियां 2 बच्चे बन्द मिले महिला आरक्षी की मदद से एक एक कर सभी बच्चो को बाहर निकाला गया तथा बच्चो के नाम पते नोट किये गये।
5-सभी बच्चो की उम्र 04 वर्ष से 16 वर्ष तक है जिसमे 11 बच्चे जनपद बरेली उ0प्र0 के तथा 13 बच्चे स्थानीय थे।
6- मौके से वरिष्ठ अधिकारियो को सूचित किया गया तथा मौके पर श्रीमान क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय उपस्थित आये
7- सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री चन्द्रप्रकाश रावत , DPO (CWC) ब्यूमा जैन व प्रेम लता सिंह CWC रूद्रपुर को सूचित कर मौके पर CWC सदस्य 1- सुनील कुमार पुत्र सुरेश चन्द 2- दीपा मेहरा 3- रेखा अधिकारी को काउसिलिग हेतु फोन कर मौके पर बुलाया गया ।
8- प्रभारी AHTU को जरिये टेलीफोन सूचना देकर मौके पर बुलाया गया ।
9- मौके से मदरसे का संचालक इरसाद पुत्र अबरार फरार हो गया जबकि इसकी पत्नी खातून बेगम मौजूद मिली उनके द्वारा बताया गया कि मदरसे का नाम जामिया नगमा फातिमा खातून है परन्तु कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पायी ।
10- सभी बच्चो के परिजनो को बुलाकर काउसिंलिग कर बच्चो को इनके परिजनो के सुपुर्द किया गया ।
11-पूछताछ मे यह पता चला कि खातून बेगम व उनके पति इरसाद द्वारा बच्चो के परिजनो के अच्छा खाना देने व रहने की अच्छी सुविधा होने व अच्छी पढाई के नाम पर उक्त मदरसे मे लाया गया था ।
12-मदरसे मे सभी बच्चो का दुर्व्यापार कर इनका शोषण किया जा रहा था बच्चो से खाना बनवाया जाता था तथा उनसे कपडे और बर्तन धुलवाये जाते थे
13-CWC के सदस्यो द्वारा बच्चो की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गयी l
14- मौके पर थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट व संयुक्त टीम ने फर्द तैयार कर सभी कर्गणो के हस्ताक्षर कराये गये तथा खातून बेगम को गिरफ्तार कर थाना हाजा पर FIR-229/2023 धारा 370(5)/491/342 भा0द0वि0 व 75/82/87 किशोर न्याय अधिनियम पंकीकृत किया गया l

अवैध मदरसा संचालक मुख्य अभियुक्त इरसाद को गिरफ्तार किया गया है

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

उधम सिंह नगर पुलिस ने रुद्रपुर क्षेत्र में हुई मारपीट व आगजनी की घटना के आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल। घटना में संलिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा कूड़ा एवं गंदगी करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई