कांग्रेसियो ने पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी को याद किया तिवारी के जन्मदिन और पुण्य तिथि पर कांग्रेसी हुए एकत्र

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रूद्रपुर

कांग्रेसियो ने पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी को याद किया

तिवारी के जन्मदिन और पुण्य तिथि पर कांग्रेसी हुए एकत्र

रुद्रपुर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, विकास पुरुष, पंडित नारायण दत्त तिवारी का जन्मदिन और पुण्यतिथि यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाई गई l इससे पूर्व पंडित नारायण दत्त तिवारी चौक, सिडकुल में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री, जननायक, विकास पुरुष, पंडित नारायण तिवारी को उनके जन्मदिन और पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया,और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई l इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा ने पंडित नारायण तिवारी द्वारा प्रदेश और देश में किए गए विकास कार्यों और उनकी महत्वपूर्ण सेवाओं का उल्लेख करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी l कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जगदीश तनेजा, नारायण दत्त तिवारी विचार मंच उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष,हरीश पनेरू, पी सी सी सदस्य परिमल राय,पूर्व प्रधान और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय यादव,महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली ,महानगर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा,महानगर कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राम प्रसाद, महानगर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, महानगर एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष चेतन भट्ट,महानगर किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रामदयाल सिंह,प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के सचिव रामाधारी गंगवार,डॉक्टर सुमित राय, अखिलेश मिश्रा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा,निगम पार्षद अशफाक अहमद अंसारी,निगम पार्षद राजेश सिंह, पूर्व नामित पार्षद उमर अली सलमानी,आंगन लाल शर्मा, अखिलेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में आने लोग उपस्थित थे

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा कूड़ा एवं गंदगी करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई

महिलाओं के साथ बत्तमीजी कर बाइक सवार हुए फ़रार…।