चन्द्रावती तिवारी कन्या पीजी कॉलेज में “मेरी माटी मेरा देश अभियान” के अन्तर्गत कलश यात्रा निकाली गयी

Spread the love

चन्द्रावती तिवारी कन्या पीजी कॉलेज में “मेरी माटी मेरा देश अभियान” के अन्तर्गत कलश यात्रा निकाली गयी

चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में प्रभारी प्राचार्या एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय के निर्देशन में “मेरी माटी मेरा देश अभियान” के अन्तर्गत स्वंयसेवियों से घर की मिट्टी एवं चावल को अमृत कलश में भरकर महाविद्यालय परिसर के भीतर कलश यात्रा निकाली गयी। तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारी रा0से0यो0 एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 वन्दना सिंह द्वारा समस्त स्वंयसेवियों एवं प्राध्यापकगणों को पंच-प्रण-प्रतिज्ञा शपथ-ग्रहण करायी गयी। समस्त अमृत कलश को शौर्य दीवार के समीप रखकर वीरों की शहादत को याद किया गया।
इस अवसर पर असि0 प्रोफेसर डॉ0 गीता मेहरा, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 मन्जु सिंह, डॉ0 रमा अरोरा, असि0 प्रोफेसर डॉ0 दीपा चनियाल, डॉ0 रंजना, डॉ0 मंगला, डॉ0 ज्योति गोयल, डॉ0 ज्योति रावत, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, शीतल अरोरा, डॉ0 मीनाक्षी पंत, श्रीमती कृति टण्डन, शिवानी साह, पवन कुमार, सृष्टि सिंह आदि उपस्थित रहे।

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

रूद्रपुर। देश की प्रतिभावान बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में सम्पूर्ण विश्व में भारत का नाम रोशन कर रही हैं

पिथौरागढ़ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने पिथौरागढ़ जनपद दौरे पर पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले पार्वती कुंड पहुंचे हैं