रूद्रपुर। देश की प्रतिभावान बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में सम्पूर्ण विश्व में भारत का नाम रोशन कर रही हैं

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रूद्रपुर

रूद्रपुर। देश की प्रतिभावान बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में सम्पूर्ण विश्व में भारत का नाम रोशन कर रही हैं। इसी सभी बेटियों पर हर देशवासी नाज कर रहा है। यह बात वरिष्ठ समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने मिस नॉर्थ इंडिया का ताज जीतने वाली रूद्रपुर निवासी सिमरन चौधरी को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर साथियों के साथ उनके आवास पर सम्मानित करने के बाद परिजनों से बातचीत करते कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में जब से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कनाडा दिया गया है देश की बेटियां हर क्षेत्र में विश्व में देश का नाम निरंतर रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में तो देश की बेटियों ने कई सफलताएं प्राप्त कर सम्पूर्ण विश्व को अपनी ओर आकर्षित किया है। वहीं सौंदर्य प्रतियोगिता, शिक्षा, विज्ञान, चिकित्सा, प्रशासन, राजनीति, सेना, इंजीनियर सहित तमाम क्षेत्रों में बेटियां अपना लोहा मनवा रही हैं। श्री चुघ ने कहा कि पिछले कई दशकों से बोर्ड एवं सीबीएससी के परीक्षाफल में हमेशा बेटियों का प्रदर्शन उत्कर्ष रहा है।श्री चुघ ने सिमरन को आर्शीवाद देते हुए उसके परिजनों को सिमरन की इस सफलता पर बधाई दी। इस दौरान उनके साथ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता, अतुल छाबड़ा, अमित गौड, नीलकंठ राणा, शिवकुमार शिबू, राज कोली, दीपक राणा आदि मौजूद थे।

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

खटीमा , जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने मंडी समिति कार्यालय पहुंच कर धान खरीद के सम्बन्ध में मंडी सचिव व धान क्रय एजेंसियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए

चन्द्रावती तिवारी कन्या पीजी कॉलेज में “मेरी माटी मेरा देश अभियान” के अन्तर्गत कलश यात्रा निकाली गयी