पिथौरागढ़ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने पिथौरागढ़ जनपद दौरे पर पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले पार्वती कुंड पहुंचे हैं

Spread the love

पिथौरागढ़ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने पिथौरागढ़ जनपद दौरे पर पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले पार्वती कुंड पहुंचे हैं, जहां पर वह पूजा अर्चना करने के बाद आदि कैलाश के दर्शन करने जाएंगे, उसके बाद वह गूंजी में आइटीबीपी, सेना और बीआरओ के जवानों के साथ बातचीत करेंगे, साथ ही स्थानीय लोगों के साथ मुलाकात भी करेंगे, स्थानीय लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगे।साथ ही क्षेत्र के स्थानीय उत्पादों को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देखेंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत प्रशासन पुलिस के आलाधिकारी मौजूद है।कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जागेश्वर धाम पहुंचेंगे, जहां पर वह मास्टर प्लान के पहले फेस का शिलान्यास करेंगे, प्रधानमंत्री दोपहर का भोजन जागेश्वर धाम में ही करेंगे, उसके बाद वापस पिथौरागढ़ में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद उनका प्रस्थान बरेली के लिए होगा।

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

चन्द्रावती तिवारी कन्या पीजी कॉलेज में “मेरी माटी मेरा देश अभियान” के अन्तर्गत कलश यात्रा निकाली गयी

विधायक शिव अरोरा ने इंद्रा कॉलोनी में रामलीला का फीता काटकर कर किया शुभारंभ, विधायक बोले प्रभुश्रीराम के आदर्शों से समाजिक जीवन में मिलती है प्रेरणा