रूद्रपुर। संसद में महिला आरक्षण बिल पेश होने पर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपाईयों ने गंगापुर रोड दक्ष चौक पर जश्न मनाते हुए मिष्ठान वितरित किया।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रुद्रपुर

रूद्रपुर। संसद में महिला आरक्षण बिल पेश होने पर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपाईयों ने गंगापुर रोड दक्ष चौक पर जश्न मनाते हुए मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान तिरंगा भी लहराया गया । भाजपाईयों ने महिला बिल पेश होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि महिला आरक्षण बिल पेश करके मोदी सरकार ने एक और ऐतिहासिक कदम उठाया है। महिला आरक्षण बिल पारित होने के बाद विधानसभा की 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। इसके अलावा लोकसभा में भी महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा। विकास शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह ऐतिहासिक कदम है जो राजनीति में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा और उनकी आवाज बुलंद हो सकेगी न सिर्फ आवाज बंद होगी बल्कि महिलाओं से जुड़े मुद्दे विधानसभा और लोकसभा में मजबूती से भी उठ सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से देश की संसद और विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। पिछले लंबे समय से महिला आरक्षण बिल लंबित था अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। महिला आरक्षण बिल पास हो जाने के बाद अब उत्तराखंड में पांच लोकसभा सीटों में से दो महिलाओं पर महिलाओं को टिकट दिए जाएंगे और 70 विधानसभा सीटों में से 23 महिला विधायक होगी जिससे उत्तराखंड में भी महिलाएं राजनीतिक तौर पर मजबूत होगी। विकास शर्मा ने कहा कि तीन तलाक कानून के बाद सरकार ने एक बार फिर महिलाओं के लिए क्रांतिकारी कदम उठाया है। इस बिल के बाद महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा। महिलाओं को उनका अधिकार मिल सकेगा। महिलाओं के अधिकारों की रक्षा होगी।

इस अवसर पर इस अवसर पर स्वाति शर्मा, शालिनी बोरा, माही सकलानी, रश्मि रस्तौगी, दीपा राय, चन्द्रकला राय आदि समेत कई लोग मोजूद थे।

More From Author

तथा अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किच्छा क्षेत्र के आईडिया कालोनी निवासी ट्रांसपोटर की आकस्मिक मौत हो गयी। समाजसेवी सुशील गाबा नें सभी मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा नेशनल हाईवे में व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की।

दैनिक जागरण मेरठ में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार राजेश अवस्थी ने छंटनी के बाद की खुदकशी  मीडिया उद्योगपतियों के शोषण से उपजी पत्रकारों की आर्थिक असुरक्षा की तरफ़ सिस्टम की नज़र कब जायेगी सरकार ये कब महसूस करेगी कि पत्रकार भी इंसान है और इसी समाज का अंग है, उसकी भी ज़रूरतें हैं.

बैंक रिकवरी एजेंट बनकर बाइक लूटने वाले गैंग के सदस्यों को उधम सिंह नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

रुद्रपुर उत्तरी मंडल की महिला मोर्चा की अध्यक्षा माही सकलानी के नेतृत्व में भाजपा संगठन की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *