रूद्रपुर । एकल अभियान संभाग उत्तराखंड एकल  हरि वनवासी विकास ट्रस्ट द्वारा प्रस्तुत भारत के रंग एकल के संग एकल सुरताल टीम द्वारा दिव्य एवं भव्य कार्यक्रम

Spread the love

रूद्रपुर । एकल अभियान संभाग उत्तराखंड एकल  हरि वनवासी विकास ट्रस्ट द्वारा प्रस्तुत भारत के रंग एकल के संग एकल सुरताल टीम द्वारा दिव्य एवं भव्य कार्यक्रम देव भक्ति से राष्ट्र भक्ति आगामी 17 सितंबर दिन रविवार को सायं 6 बजे से गंगापुर रोड़ स्थित जेसीज पब्लिक स्कूल के आडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है। इस संदर्भ में आयोजित पत्रकार वार्ता में पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के ग्राम स्वराज योजना प्रमुख अरविंद कनौजिया ने बताया कि एकल अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को ग्रामीण विकास, सामान्य शिक्षा, संस्कार, स्वाभिमान, भारतीय संस्कृति आदि का ज्ञान कराया जाता है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण बच्चों को बेहतर शिक्षा व संस्कार देकर उन्हें गांव के अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने प्रेरणा दी जाती है। श्री कनौजिया ने बताया कि एकल अभियान के तहत संपूर्ण देश में भारत संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। जिसके तहत आगामी 17 सितंबर को रुद्रपुर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक भारत भूषण चुघ ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक तथा विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री स्नेहपाल सिंह के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज जी का आर्शिवचन प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुमार ग्रुप ऑफ कंपनीज के निदेशक सौरभ अग्रवाल होंगे एवं अध्यक्षता जेसीज पब्लिक स्कूल एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर द्वारा की जाएगी। श्री चुघ ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एकल अभियान के केंद्रीय सह अभियान प्रमुख सोमपाल सापकोटा होंगे। साथ ही राष्ट्रीय सेवक संघ उत्तराखंड के सह प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संरक्षक यशपाल घई व झम्मनलाल शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी हरीश बजाज, सह संयोजक कुशल अग्रवाल, सर्व व्यवस्था प्रमुख विनय बत्रा, कोषाध्यक्ष अंजुल त्यागी, प्रचार प्रसार प्रमुख गजेंद्र प्रजापति व नगर संपर्क प्रमुख शैली बंसल का पूरा सहयोग मिल रहा है।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान चलाया गया

रूद्रपुर । एकल अभियान संभाग उत्तराखंड एकल  हरि वनवासी विकास ट्रस्ट द्वारा प्रस्तुत भारत के रंग एकल के संग एकल सुरताल टीम द्वारा दिव्य एवं भव्य कार्यक्रम देव भक्ति से राष्ट्र भक्ति आगामी 17 सितंबर दिन रविवार को सायं 6 बजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *