जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान चलाया गया

Spread the love

जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान चलाया गया

काशीपुर। आबकारी आयुक्त एवं जिला अधिकारी के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा अवैध मद्य निष्कर्षण के विरुद्ध अभियान चलाकर टीम ने ग्राम बरखेड़ी, रम्पुरा व खाईखेड़ा में अवैध शराब बनाने की 8 भट्टियां व 16 हजार किग्रा लाहन मौके पर नष्ट कर 120 लीटर शराब खाम बरामद की और टीम ने ग्राम खाईखेड़ा स्थित मक्खन सिंह के कब्जे से लगभग 25 लीटर शराब खाम बरामद कर उपरोक्त सभी अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। टीम में आबकारी निरीक्षक काशीपुर सोनू सिंह, आबकारी निरीक्षक रुद्रपुर महेन्द्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक खटीमा नितिन शर्मा, उप आबकारी निरीक्षक माधोराम, महेश पंत, महेश राणा प्रभान आबकारी सिपाही बिजेन्द्र जीना, जगदीश कुमार, विकास रावत, आबकारी सिपाही संजीव कुमार, राजीव कुमार, पवन कुमार, आरिफ, सुनीता, पंकज, दीपक, मोनू व राखी आदि शामिल रहे।

More From Author

. सुशीला तिवारी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय, हल्द्वानी में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर उन्हें नमन किया तथा उनके योगदान को याद किया।

अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की आगामी पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा

रूद्रपुर । एकल अभियान संभाग उत्तराखंड एकल  हरि वनवासी विकास ट्रस्ट द्वारा प्रस्तुत भारत के रंग एकल के संग एकल सुरताल टीम द्वारा दिव्य एवं भव्य कार्यक्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *