रूद्रपुर। नगर निगम सभागार में करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शहर में पधारने पर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने तलवार भेंट कर अभिनंदन किया।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार

रूद्रपुर। नगर निगम सभागार में करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शहर में पधारने पर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने तलवार भेंट कर अभिनंदन किया।

इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रूद्रपुर में सड़कों के निर्माण के लिए दो करोड़ रूपये देने, मोदी मैदान में आउटडोर और इंडोर स्टेडियम बनाने, रूद्रपुर शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने, नैनीताल हाईवे का सौंदर्यीकरण करने, सिडकुल ट्रांजिट कैम्प सड़क का निर्माण आदि की घोषणाएं करने पर सीएम का आभार व्यक्त किया। विकास शर्मा ने कहा कि सीएम द्वारा की गयी ये घोषणाएं रूद्रपुर के समग्र विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगी।

More From Author

सहकारी आंदोलन के जरिए हम देश के विकास, ग्रामीण विकास एवं विशेषकर स्वरोजगार के क्षेत्र में छोटी उद्यमिता एवं नवाचार के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

रामनगर के पुछड़ी में गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने के विरोध में श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज विभिन्न मजदूर संगठनों ने भाजपा सरकार का पुतला परशुराम चौक, ट्रांजिट कैम्प में फूंका।

प्रेस नोट 8 दिसंबर, रुद्रपुर रामनगर के पुछड़ी में गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने के विरोध में श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज विभिन्न मजदूर संगठनों ने भाजपा सरकार का पुतला परशुराम चौक, ट्रांजिट कैम्प में फूंका। इस दौरान हुई संक्षिप्त सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में पूंजीपतियों और विकास कार्यों के लिए दशकों से काबिज गरीब जनता की जमीनें छीनने का काम कर रही है। पूंजीपतियों के लिए जमीनें छीनने और उनके आशियानों पर बुलडोजर चलाने की नीति ही भाजपा सरकार की मुख्य नीति है। इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी और तमाम प्रशासन के आला अधिकारी जमीनें छीनने के लिए डेमोग्राफी में बदलाव की रट लगाए हुए हैं। सरकारों का काम जनता को रोजी, रोटी, रोजगार, घर देने का होता है। लेकिन भाजपा सरकार यह सब छीनने में लगी हुई है। गरीब लोग जैसे–तैसे मुश्किल व विपरीत परिस्थितियों में अपना खून –पसीना बेचकर कुछ रुपए जुटाकर अपना घर बनाते है। लेकिन ये सरकार बस्तियां की बस्तियां उजाड़ दे रही है। न्यायालयों के तमाम निर्देशों के बावजूद बिना पुनर्वास व वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना गरीबों के घरों पर बुलडोजर चला देना ना सिर्फ अपनी वैधानिक जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ना है बल्कि मानवता के खिलाफ भी है। वक्ताओं ने कहा कि पुछड़ी में गरीबों के मालिकाना हक और उनकी न्याय की लड़ाई लड़ने वाले एक दर्जन से अधिक नागरिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना शासन–प्रशासन के अमानवीय चेहरे को दर्शाता है। प्रदर्शन के माध्यम से संगठनों ने मांग की कि गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही को तुरंत रोका जाए और उनके आशियानों को वैधता प्रदान करने के लिए पूरे प्रदेश में रह रहे लोगों को उनकी काबिज जमीन पर मालिकाना हक दिया जाए, साथ ही जिन परिवारों को उजाड़ा है उनके पुनर्वास व मुआवजे की व्यवस्था की जाए। इस दौरान सीएसटीयू के कॉमरेड मुकुल, क्रालोस के शिवदेव सिंह, भाकपा(माले) के ललित मटियाली ने संबोधित किया। इसके अलावा सी एस टी यू के धीरज जोशी, ऐक्टू की अनिता अन्ना, हरेंद्र सिंह, विजय शर्मा, भूपति रंजन मलिक, ज्ञानचंद, CIE श्रमिक संगठन से डूंगर सिंह, एडविक मजदूर संगठन से राजू सिंह, ऑटो लाइन मजदूर संगठन से जीवन लाल, इंकलाबी मजदूर केंद्र से राजेश आदि शामिल थे। ललित मटियाली

भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने सीएम को तलवार भेंट की

चोरी की मोटरसाइकिल सहित 01 शातिर चोर को पुलभट्टा क्षेत्र से उधम सिंह नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *