भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने सीएम को तलवार भेंट की

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार

भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने सीएम को तलवार भेंट की

रूद्रपुर। नगर निगम सभागार में करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शहर में पधारने पर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने तलवार भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रूद्रपुर में सड़कों के निर्माण के लिए दो करोड़ रूपये देने, मोदी मैदान में आउटडोर और इंडोर स्टेडियम बनाने, रूद्रपुर शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने, नैनीताल हाईवे का सौंदर्यीकरण करने, सिडकुल ट्रांजिट कैम्प सड़क का निर्माण आदि की घोषणाएं करने पर सीएम का आभार व्यक्त किया। विकास शर्मा ने कहा कि सीएम द्वारा की गयी ये घोषणाएं रूद्रपुर के समग्र विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगी।

More From Author

पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान एडीजी प्रशासन ने विदेश मंत्री से ग्रहण किया “Institutional Performance Award for State Police मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा—नागरिकों को पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने एक शिष्ट मंडल के साथ प्रदेश के शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत से लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में मुलाकात

रूद्रपुर। नगर निगम सभागार में करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शहर में पधारने पर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने तलवार भेंट कर अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *