मां शारदा देवी विद्या मंदिर हाई स्कूल के उत्तीर्ण बच्चों को हुआ सम्मान समारोह

Spread the love

रिपोर्टर राजीव गौड

मां शारदा देवी विद्या मंदिर हाई स्कूल के उत्तीर्ण बच्चों को हुआ सम्मान समारोह

रुद्रपुर।मां शारदा देवी विद्या मंदिर ट्रांजिट कैंप रूद्रपुर में हाई स्कूल के उत्तीर्ण बच्चों को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मां शारदा देवी विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापिका श्रीमती लिपिका दास एवं सरस्वती शिशु निकेतन जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापिका सुश्री सीमा डे, तथा अभिभावक गण उपस्थित रहे जिसमें युवराज कुमार सिंह पुत्र सत्येंद्र कुमार सिंह ने 87.8% अंक प्राप्त किए सत्येंद्र सिंह पुत्र पंकज सिंह 81.2% अंक प्राप्त किए मीरा गोलदार पुत्री श्री सुशांत गोलदार ने 75.4 %अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं माता-पिता तथा गुरुजनों का नाम उज्जवल किया विद्यालय कमेटी के सचिव इंद्रजीत पाल ने बताया कि विद्यालय के 21 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी तथा 7विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी 1 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों व माता-पिता को दिया है विद्यालय के सचिव इंद्रजीत पाल प्रबंधक अभिषेक गुप्ता सहित समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस दौरान चंद्रावती मंडल, पूर्णिमा हालदार ,निर्मला विश्वास, ज्योति आईच ,वंदना पाटीदार, अंकित यादव ,निकिता सरकार, अंशु ,सीमा बढ़ाई ,अंकिता ,दीपा कश्यप ,तपन हीरा ,अनिष्का सिंह, प्रियंका ,सुजाता सैनी ,मुन्नी जोशी, सुपर्णा चक्रवर्ती ,विपिन कुमार, प्रदीप चौहान विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद थे ।

More From Author

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

विधायक शिव अरोरा का एक ओर वादा अब जल्द धरातल पर,मोदी मैदान में आउटडोर स्टेडियम का सपना जल्द होगा साकार, 23.32 करोड़ की डीपीआर को मिली स्वीकृति विधायक शिव अरोरा के प्रस्ताव पर 17 मई 2023 की मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल हुआ था मोदी मैदान मे स्टेडियम निर्माण कार्य

रूद्रपुर। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता से मेडल जीतकर लौटे शहर के खिलाड़ियों का मेयर रामपाल सिंह और पार्षदों ने स्वागत किया और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की कोशिश में पत्नी सहित 04 गिरफ्तार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *