रूद्रपुर। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता से मेडल जीतकर लौटे शहर के खिलाड़ियों का मेयर रामपाल सिंह और पार्षदों ने स्वागत किया और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव गौड

रूद्रपुर। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता से मेडल जीतकर लौटे शहर के खिलाड़ियों का मेयर रामपाल सिंह और पार्षदों ने स्वागत किया और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
दिल्ली के तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में आयोजित अंर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में शहर के कराटे खिलाडियों ने भी हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में रूद्रपुर की दीक्षा चंदेल पुत्री भीमेंद्र चंदेल, हसीम मियां पुत्रा मोहम्मद रफी, अनन्या अग्रवाल पुत्री मुदित अग्रवाल, तुषार राजपूत पुत्रा भूप राम लोधी, एवं विराट गिरी पुत्रा शिवा गिरि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेडल हासिल किया। मेडल विजेता खिलाड़ियों का मेयर रामपाल सिंह और पार्षदों ने नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में फूल मालाओं से स्वागत किया और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मेयर रामपाल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शहर के कराटे खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करके शहर का नाम रोशन किया है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। वह स्वयं अपने स्तर से भी खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आज खेलों में कैरियर की अपार संभावनायें हैं। खिलाड़ियों को नौकरियों में भी प्राथमिकता दी जा रही है। खेल कैरियर बनाने में तो सहायक हैं ही साथ ही खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है। खेलों से चुनौतियों का सामना करने का जज्बा मिलता है। खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।
इस अवसर पर पार्षद प्रमोद शर्मा, भुवन गुप्ता, जितेंद्र यादव, निमित्त शर्मा, आयुष तनेजा, विनय विश्वास, डॉ राकेश सिंह,शिवकुमार शिब्बू, पूर्व सैनिक नारायण जोशी,कोच किशन कुमार सहित तमाम अभिभावक मौजूद रहे ।।

More From Author

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

विधायक शिव अरोरा का एक ओर वादा अब जल्द धरातल पर,मोदी मैदान में आउटडोर स्टेडियम का सपना जल्द होगा साकार, 23.32 करोड़ की डीपीआर को मिली स्वीकृति विधायक शिव अरोरा के प्रस्ताव पर 17 मई 2023 की मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल हुआ था मोदी मैदान मे स्टेडियम निर्माण कार्य

पुलिस ने बाहरी/ संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध चलाया सत्यापन अभियान

मां शारदा देवी विद्या मंदिर हाई स्कूल के उत्तीर्ण बच्चों को हुआ सम्मान समारोह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *