Friday, April 19, 2024

Latest Posts

भूरारानी में कांग्रेस जिला और महानगर अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

रूद्रपुर। कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा एवं महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा का भूरारानी में पार्षद मोहनखेड़ा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान दोनों पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए बधाई दी गयी और मिष्ठान वितरण किया गया।

इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि पार्टी संगठन ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है उस पर वह पूरी निष्ठा से काम करते हुए जिले में संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। श्री गावा ने कहा कि तराई में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए उनका परिवार हमेशा समर्पित रहा है। गावा परिवार की तीन पीड़ि़यों कांग्रेस को मजबूती देती आ रही है। आगे भी पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिशों को सफल नहीं होने दिया जायेगा।

महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने अपने मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि उनका पहला प्रयास गुटबाजी को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ पार्टी के समर्पित नेता है उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए लम्बा संघर्ष किया। पार्टी में उनका सम्मान हमेशा से रहा है।इसलिए वह महानगर अध्यक्ष पद के लिए नाम की घोषणा होने के बाद वह पूर्व मंत्री बेहड़ से आशीर्वाद लेने उनके निवास पर पहुंचे थे। आगे भी उनका आशीर्वाद और सहयोग लेकर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम किया जायेगा। श्री शर्मा ने कहा कि पार्टी में उनका किसी से बैर नहीं है। यह समय आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी को मजबूत करने का है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के लिए तैयारी के लिए पूरी ताकत से जुटकर पार्टी को मजबूत बनाया जायेगा।

इस अवसर पर पार्षद मोहन खेड़ा ने कहा कि जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद पर पार्टी ने जमीन से जुड़े हुए कर्मठ कार्यकर्ताओं को कमान सौंपी है। इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के निर्णय का सम्मान करना चाहिए पार्टी ने जो भी निर्णय लिया है वह सोच समझकर लिया है। भविष्य में इसके सार्थक परिणाम सामने आयेंगे। इस अवसर पर केसरदास खेड़ा, न्यौत राम, ओमप्रकाश अरोरा, कन्हैया लाल, लक्ष्मण दास, इन्द्र सिंह रौतेला, मनोज पालीवाल, डीएस रावत, ओमकार सिंह ढिल्लन, टेक चन्द्र गांधी, रवि कटारिया, सतीश, किशोर दुआ, किशन, विवेक शर्मा, नितिन मक्कड़, ललित खेड़ा, कशिश खेड़ा, मधुर खेड़ा,अमन जौहरी, प्रेम सिंह रावत, दीपक नेगी, दिनेश भंडारी, संजय सिंह, सुनील जंडवानी, आकाश, अंश तोमर, अभि सिंह, शैलेन्द्र सिंह आदि थे।

About The Author

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.