हिंदू नववर्ष के आगमन के अवसर पर राष्ट्रीय योगी सेना द्धारा अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि भारत के अंदर जय श्री राम बोलना भी संभव नहीं था भारत माता की जय का नारा लगाना भी संभव नहीं था

Spread the love

रिपोर्टर राजीव रुद्रपुर

हिंदू नववर्ष के आगमन के अवसर पर राष्ट्रीय योगी सेना द्धारा अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि भारत के अंदर जय श्री राम बोलना भी संभव नहीं था भारत माता की जय का नारा लगाना भी संभव नहीं था 70 सालों तक इस देश पर ऐसे दल ने राज किया कि भगवान श्री राम के जन्म स्थल अयोध्या में भी हिंदू अपने इष्ट देव का मंदिर नहीं बना पा रहे थे कश्मीर के अंदर भारत माता की जय का नारा लगाना भी अपराध था ओर भारत का तिरंगा भी नहीं लहराया जा सकता था।
लेकिन जब से हिंदुओं ने एकजुट होकर हिंदुओ के दल को चुना तो आज अयोध्या में दिव्य भव्य श्री राम मंदिर भी बन रहा है कश्मीर के अंदर तिरंगा भी लहरा रहा है और भारत माता की जय भी हो रही है।
श्री शर्मा ने कहा कि आज हिंदू अलग-अलग वर्गो में बट गया है।सभी क्षत्रिय ब्राह्मण वैश्य शूद्र इत्यादि वर्गो को एक होकर हिंदू बनकर इस राष्ट्र को आगे बढ़ाना चाहिए।
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कॉमन सिविल कोड और धर्मांतरण कानून को लाकर हिंदुओं के हितों का काम किया है।
आज उत्तर प्रदेश के अंदर योगी जी ने जिस प्रकार से लव जिहाद को खत्म किया है अपराधियों और माफियाओं को जेल में डालने का काम किया है तो हिंदुओं के वोट के कारण ही यह संभव हो पाया है।
उन्होंने कहा कि सभी हिंदू हिंदुओं को सोचना होगा कि इस देश में 70 साल जिन लोगों ने राज किया तब हमारा क्या हाल था और अब जो नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार है इसके अंदर हिंदुओं की किस प्रकार से धर्म को आगे बढ़ाया जा रहा है। मंदिरों का निर्माण हो रहा है केदार नाथ का भव्य निर्माण हुआ काशी का भव्य निर्माण चल रहा है यह तभी संभव हो पाया और जब सभी हिंदुओं की बात करने वाले दल को चुनाव ने समर्थन किया।उन्होंने सभी योगी सेना के कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि अपने घर में रामायण गीता का पाठ करें और अपने आने वाली पीढ़ी को भी इसके बारे में जानकारी दें।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय योगी सेना के प्रदेश अध्यक्ष आयात सिंह बिष्ट जिला अध्यक्ष चंद्रपाल कोहली श्रीकांत राठौर श्री प्रकाश भारद्वाज हरिओम सिंह राम प्रकाश गुप्ता प्रीत ग्रोवर अजीत राठी गोविंद शर्मा मयंक कक्कड़ निपुण गगनेजा चंद्रा सरोज चौहान दीपक राठौर सुभाष यादव धर्मेंद्र गंगवार चंद्र पाल गंगवार संजय चौधरी आदि लोग उपस्थित थे।

More From Author

विधायक शिव अरोरा के प्रयासों से दरियानगर के 300 परिवारों मे उनके आशियाने बचने की जगी उम्मीद, अब नहीं होंगे बेघर विधायक ने विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष जयकिशन को ज्ञापन सौंपकर मास्टरप्लान मे संसोधन कर नलकूप के स्थान पर आवासीय क्षेत्र दर्ज करने की रखी मांग

वाहेगुरु भुल्ले मार्ग जिन्हें बताया ऐसा गुर वडभागी पाया…. सन्त बाबा बलविंदर सिंह जी नानकसर कुराली यू एस वालो ने संगत को किया निहाल

हिंदू नववर्ष के आगमन के अवसर पर राष्ट्रीय योगी सेना द्धारा अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि भारत के अंदर जय श्री राम बोलना भी संभव नहीं था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *