विधायक शिव अरोरा ने खुशी विला में सुनी समस्या , हुआ जोरदार स्वागत

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रुद्रपुर

विधायक शिव अरोरा ने खुशी विला में सुनी समस्या , हुआ जोरदार स्वागत

रुद्रपुर। खुशी विला पहुँचे विधायक शिव अरोरा । जहाँ उन्होंने लोगो की समस्याओं को सुना साथ ही पूर्व में कालोनिवासियो द्वारा अवगत करवाई गई समस्याओं के समाधान पर विधायक शिव अरोरा का आभार जताते हुए उनका फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत भी किया। विधायक शिव अरोरा ने कहा चुनाव बाद खुशी विला क्षेत्र में आना हुआ हालाकि यहाँ की जनता द्वारा विद्युत तारो की व अन्य समस्याओं को लेकर विषय संज्ञान में लाया गया था जिसका समाधान करवा दिया गया हैं। उन्होंने कहा हमारी कार्यक्षेली थोड़ी भिन्न है हम समस्याओं लटकाने में नही उनके निवारण की ओर ध्यान देते हुए रुद्रपुर में कार्य कर रहे हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा जनता ने उनको क्षेत्र के विकास के लिये चुना है और वो उसपर खरा उतरने के लिये लगातार कार्य कर रहे है। एक विधायक के रूप में क्षेत्र में नई नई योजनाएं आये और क्षेत्र की जनता उससे सीधे लाभान्वित हो ऐसा प्रयास रहता हैं। वही विधायक ने कालोनिवासियो द्वारा सड़क व नाली निर्माण जैसी समस्याओं से अवगत करवाया है निश्चित रूप से आने वाले समय मे उन कार्यो को भी करवाया जायेगा । विधायक शिव अरोरा ने कहा सड़क नाली चारो ओर बन ही रही है लेकिन हम उससे भी आगे एक नये रुद्रपुर के संकल्प को लेकर चल रहे हैं जिससे हम क्षेत्र सुंदर नजर आए और रुद्रपुर के विकास मॉडल को हर मंच पर सराहा जाये ऐसी सोच के साथ हम कार्य कर रहे हैं। इस दौरान मण्डल महामंत्री राजेश जग्गा, धीरेंद्र पटेल, अरविंद गंगवार, कृष्ण चौधरी, प्रकाश सुन्द्रियाल, राजकुमार, यतेंद्र चौधरी, सुनील शर्मा, सुमेर सिंह,नीरज शर्मा,राकेश सेमवाल, सजेंद्र,बी एन तिवारी,रंजन सिंह,प्रवीण, सीमा, शालिनी,रजनी व अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

प्रेस विज्ञप्ति *रुद्रपुर में भाजयुमो का अनुशासित विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन* भारतीय जनता युवा मोर्चा उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत (बिट्टू चौहान) के नेतृत्व में रुद्रपुर में एक जोरदार एवं पूर्णतः अनुशासित विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन राष्ट्र एवं प्रदेश की गरिमा के विरुद्ध की जा रही गतिविधियों के विरोध में किया गया। कार्यक्रम गाबा चौक, रुद्रपुर में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और राष्ट्रहित में अपनी आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने अपने संबोधन में कहा कि देश आज विकास, तकनीकी प्रगति और वैश्विक प्रतिष्ठा की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ऐसे समय में जब विश्व के विभिन्न देशों से विदेशी मेहमान भारत आए हुए थे, उसी दौरान दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किए गए, जिन्हें उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, किंतु देश की अंतरराष्ट्रीय छवि और राष्ट्रीय सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी का पुतला भी दहन किया गया और विरोध दर्ज कराया गया। उन्होंने आगे कहा कि भारत युवाशक्ति के बल पर निरंतर प्रगति कर रहा है और राष्ट्रहित के विरुद्ध किसी भी गतिविधि का लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जारी रहेगा। यह प्रदर्शन पूर्णतः अनुशासित एवं शांतिपूर्ण रहा, जिसमें युवाओं ने एकजुट होकर राष्ट्रहित में मजबूत संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा आदेश भारद्वाज, मण्डल अध्यक्ष अशोक नेगी, मण्डल अध्यक्ष जय प्रताप भंडारी, विशाल सिंह, अभिषेक, रचित, केके त्रिपाठी, मनीष गोस्वामी, नवजोत सिंह सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर राजीव कुमार  रूद्रपुर। उपनेता प्रतिपक्ष एवं खटीमा के विधायक भुवन कापड़ी ने प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार पर सरकारी भर्तियों को लेकर एक बार फिर निशाना साधते हुए

नगर निगम रुद्रपुर के जेसीबी और अतिक्रमण में पहुंची नगर निगम की टीम को मेयर रामपाल सिंह ने नगर निगम वापस भेजा अतिक्रमण के मामले में श्री रामपाल सिंह एवं पार्षदों ने जिलाधिकारी श्री युगल किशोर पंत जी से वार्ता कर अन्य स्थान पर व्यापारियों बसाने के लिए निवेदन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *