समाजसेवी संजय ठुकराल ने रविन्द्र नगर में कल्याणी नदी पर पहुंच कर छठ पूजा घाट में छठ पूजा का विधिवत पूजा अर्चना कर छठ मैया से सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रूद्रपुर

 

समाजसेवी संजय ठुकराल ने रविन्द्र नगर में कल्याणी नदी पर पहुंच कर छठ पूजा घाट में छठ पूजा का विधिवत पूजा अर्चना कर छठ मैया से सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की  इस दौरान समाजसेवी संजय ठुकराल ने सभी को छठ पूजा पर्व की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने कहा कि छठ पूजा का पर्व पूरे देश में हर्षाेल्लास से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे पर्वों में प्रकृति की छवि दिखती है। यह नदियों की पवित्रता का पर्व है, सूर्य की दिव्यता का पर्व है, अघ्र्य में समर्पित खाद्यान्न की सात्विकता का पर्व है। प्रकृति में हमारी आस्था का पर्व है। समाजसेवी संजय ठुकराल ने कहा कि छठ एक महान परम्परा है। यह हमें प्रकृति से जुड़े रहने का संदेश देता है। छठ का महत्व डूबते सूर्य को अघ्र्य देने में है श्रद्धालु दिन के दौरान कठोर उपवास करने के बाद त्योहार की समाप्ति पर नदियों और तालाबों के पानी में पवित्र स्नान करते हैं। यह पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण का भी संदेश देता है। समाजसेवी संजय ठुकराल ने कहा कि धार्मिक पर्वों का मिल जुलकर मनाने से इन त्यौहारों का उत्साह और बढ़ जाता है। धार्मिक पर्व हमें संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं। साथ ही मन में नई उर्जा का संचार भी करते हैं।

More From Author

रुद्रपुर आगमन पर उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट शहरी विकास मंत्री माननीय  राम सिंह खेड़ा जी का हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया ।। 01 कार्यक्रम , रुद्रा वेंडिग जॉन का निरीक्षण 02 कार्यक्रम , टनचिंग ग्राउंड किच्छा रोड , पौधा लगाने 03 कार्यक्रम , त्रिशूल चौक निरक्षण 04 कार्यक्रम , नगर निगम कार्यालय में शिलान्यास एवं समीक्षा बैठक

रूद्रपुर। वार्ड नंबर 40 स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में स्थानीय नागरिकों की आस्था और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है

विधायक शिव अरोरा ने छठ महापर्व पर जगह जगह घाटों का किया भ्रमण, विधायक बोले छठ मायी की कृपा सभी पर बना रहे

भाईचारा एकता मंच के पदाधिकारियों ने मनाया छठ पर्व रुद्रपुर। भाईचारा एकता मंच के पदाधिकारी ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर छठ मैया का आशीर्वाद लिया