वॉर्ड नंबर 1 ग्राम सभा फुलसुंगा में जी. एस. एम. पब्लिक स्कूल के पास दिनेश यादव जी के निवास पर मां भगवती के जागरण में पहुंचकर

Spread the love

वॉर्ड नंबर 1 ग्राम सभा फुलसुंगा में जी. एस. एम. पब्लिक स्कूल के पास दिनेश यादव जी के निवास पर मां भगवती के जागरण में पहुंचकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने माता टेका एवं माता का जागरण में भजन गायकों ने पूरी रात भजनों से मां भगवती का गुणगान कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जागरण के शुभारम्भ अवसर पर पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से मन में नई उर्जा का संचार होता है। धार्मिक आयोजन आपसी सदभाव बढ़ाने के साथ ही युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करते हैं। श्री ठुकराल ने कहा आप पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में आकर युवा पीढ़ी भारतीय संस्कृति से दूर होती जा रही है। अपनी संस्कृति को बचाने के लिए आज युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में धार्मिक आयोजना से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। साथ ही ऐसे आयोजनों से आसुरी शक्तियों का भी नाश होता है। इस अवसर पर आयोजकों कमेटी ने पूर्व विधायक ठुकराल व समाजसेवी संजय ठुकराल को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पूर्व विधायक ठुकराल ने धार्मिक आयोजनों में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर समाजसेवी गगन ग्रोवर बंटी कोली व यादव परिवार आदि भक्त जन मौजूद थे

More From Author

लव जिहादी को दिया जा रहा संरक्षणः विकास शर्मा  महापौर ने गूलरभोज प्रकरण पर दी तीखी प्रतिक्रिया कहा- दूसरे समुदाय का युवक नेताओं के इशारे पर लगा रहा झूठे आरोप

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने ग्राम जयनगर में दुर्गा पूजा महोत्सव में पहुंचकर सभी के लिए सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

श्रीराम संस्थान के बी0सी0ए0 के छात्र-छात्राओं ने फिर से लहराया परचम