ब्लैकमेलर रामबाबू के खिलाफ लड़ी जाएगी आर पार की लड़ाई, दर्जनों लोगों को कर चुका है ब्लैकमेल कार्रवाई न होने पर किया जाएगा

Spread the love

उपयोगी

 

 

 

 

 

  • ब्लैकमेलर रामबाबू के खिलाफ लड़ी जाएगी आर पार की लड़ाई, दर्जनों लोगों को कर चुका है ब्लैकमेल
    कार्रवाई न होने पर किया जाएगा जिलाधिकारी, नगर आयुक्त ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का घेराव
    रुद्रपुर। ब्लैकमेलर रामबाबू बा उसके सहयोगियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष एवं मानव कल्याण एवं उत्थान समिति के अध्यक्ष केपी गंगवार ने जिला अधिकारी नगर आयुक्त व एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उल्लेखनीय है कि कांता प्रसाद गंगवार की रजिस्टर्ड समिति मानव कल्याण एवं उत्थान समिति का नजूल का एक भूखंड किच्छा रोड पर नदी के किनारे है जिस पर माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा वर्ष 2019 में उनके पक्ष में आदेश पारित कर रखा है ।वहीं सिविल न्यायालय ने भी वर्ष 2017 व वर्ष 2023 में उनके पक्ष में आदेश पारित कर रखा है वर्ष 2020 में तत्कालीन नगर आयुक्त के खिलाफ माननीय उच्च न्यायालय में अभिमन्ना की कार्रवाई भी हो चुकी है। सरकार की नजूल नीति लागू होने के बाद अपर जिलाधिकारी नजूल के आदेश पर उक्त भूखंड की नजूल की फाइल भी कार्यालय में विचाराधीन है ।इसके बाद ब्लैकमेलर रामबाबू ने बिगत दो दिन पूर्व से भूखंड के फोटो खींचकर ₹10000 महीने की मांग शुरू कर दी। विरोध करने पर तमाम तरह की धमकियां दी तथा जिला प्रशासन पर नगर निगम के अधिकारियों को गुमराह करने हेतु प्रार्थना भेज दिए। इसके बाद के पी गंगवार ने जिलाधिकारी नगर आयुक्त सहित शासन प्रशासन को ब्लैकमेलर रामबाबू के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर प्रार्थना सौपे हैं ।कार्रवाई न होने पर उन्होंने चेतावनी दी है कि जिलाधिकारी कार्यालय नगर आयुक्त कार्यालय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का घेराव किया जाएगा

 

 

 

 

 

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

धूमधाम से मनाया गया विजय दशमी का पावन पर्वरावण का हुआ वध,प्रभु श्री राम का हुआ राजतिलकश्री शिव नाटक क्लब द्वारा श्री रामलीला

रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने ग्राम जयनगर में दुर्गा पूजा महोत्सव में पहुंचकर सभी के लिए सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर आयोजकों ने पूर्व विधायक ठुकराल का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि दुर्गा पूजा का हिंदू संस्कृति में विशेष महत्व है। यह पर्व बुराईयों को त्यागने और अच्छाईयों को ग्रहण करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा धार्मिक पर्व हमें अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर देते हैं। पाश्चात्य सभ्यता से ग्रसित व दूषित हुए भारतीय समाज में भारतीय संस्कृति व सभ्यता तथा जीवन दर्शन को पुर्नस्थापित करने हेतु ईश्वरीय अराधना वव धार्मिक जनजागरण अति आवश्यक है क्यों कि विदेशी पाश्चात्य शक्तियां भारतीय संस्कृति व हमारा हिंदू धार्मिक ताना बाना ध्वस्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि समग्र हिंदू समाज को अपनीभारतीय सभ्यता व संस्कृति को जीवित रखने के उद्देश्य से आने वाली पीढ़ी को देवी देवताओं की उपासना का ज्ञान कराना अति आवश्यक हो गया है ताकि युवा पीढ़ी अन्य भ्रामक दिशाओं की ओर न भटकें। इस अवसर पर समाजसेवी संजय ठुकराल गगन ग्रोवर अंकित बाटला बंटी कोली राजेश यादव मुकेश यादव आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।