युवक की मौत मेंरम्परा जनता में दिखा आक्रोश, विधायक शिव अरोरा की सूझ बूझ से मामला हुआ शांत,पुलिस की कार्यवाही में रम्पुरा दरोगा को किया लाइन हाजिर , विधायक ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया हर सम्भव मदद के लिये किया आश्वस्त

Spread the love

युवक की मौत मेंरम्परा जनता में दिखा आक्रोश, विधायक शिव अरोरा की सूझ बूझ से मामला हुआ शांत,पुलिस की कार्यवाही में रम्पुरा दरोगा को किया लाइन हाजिर , विधायक ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया हर सम्भव मदद के लिये किया आश्वस्त

रुद्रपुर। गत रात्रि रम्पुरा क्षेत्र में अनिल कोली नाम के युवक जो जानकारी अनुसार पता लगा कि कोई फोन खरीदता है और वह फोन जब उसको ज्ञात होता कि चोरी का था तो वह अपने भाईयो के साथ रम्पुरा चौकी जाता है जहां पहले से वास्तविक मोबाइल स्वामी मौजूद था। पुलिस द्वारा उसको बैठा लिया जाता है मृतक के भाई दिनेश के अनुसार पूर्व जनप्रतिनिधि के करीबी के सामने पुलिस से वार्ता करवा कर कुछ पैसे मृतक के भाई द्वारा मौके पर पुलिस को देकर रात्रि में ही मृतक अनिल कोली को छुड़वा कर घर ले जाते हैं तो सुबह होते ही देखने मे आते हैं कि अनिल कोली ने इस घटना से स्वयं को फाँसी लगा ली, जिसकी सूचना रम्परा चौकी को मिलते ही पुलिस मृतक के घर पहुंची लेकिन मृतक के भाई द्वारा बताया गया कि उनकी भाभी के साथ पुलिस के उस दरोगा द्वारा बर्बरता ओर मारपीट की गई जिसको लाइन हाजिर कर दिया गया है, बिना महिला कोंनस्टेबल के किसी के के घर जांच के नाम पर जाना जहां पहले से मौत का मातम पसरा है यह पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही जो काफी सारे प्रशन खड़े करता है।

वही जब उक्त घटना पर देखते ही देखते मामला बढ़ता गया तो क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा घटना की सूचना पाकर रम्परा मृतक के घर पहुँचे परिवार के लोगो से मुलाकात की सारी घटना को समझा और इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया। विधायक शिव अरोरा बोले निश्चित रूप से यह एक दिल दहलाने वाली घटना है और इस घटना के बाद पुलिस की कार्यवाही कहि न कही सन्देह के दायरे में है , वही विधायक शिव अरोरा ने सूझ बूझ दिखाते हुए मामले को आवश्यक बढ़ावा न देते हुए शांत करवाया और शव पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया, लेकिन विधायक ने साफ कहा यह घटना कोई सामान्य घटना नही है और सम्बोधित पुलिस अधिकारी विपुल जोशी जिसके द्वारा जैसे कि मृतक के भाई ने बताया कि भाभी ने मारपीट की यह बेहद शर्मनाक है ओर इसको लेकर स्थानीय लोगो मे काफी आक्रोश है प्रदेश में पुष्कर धामी की सरकार है हम इस प्रकार की घटना बिल्कुल बर्दाश्त नही करेगे विधायक ने अविलंब एसएसपी मंजूनाथ से दूरभाष पर वार्ता कर दरोगा के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही हेतु कहा जिसपर दरोगा को लाइन हाजिर करते हुए उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही हेतु एसपी सिटी के देखरेख में जांच बैठा दी है , तो वही विधायक ने परिजनों को समझाबुझा के शव का पोस्टमार्टम करवाया वही परिवार को सरकार से हर सम्भव मदद हेतु आश्वस्त किया, साथ ही पुलिस को कड़ी चेतावनी दी कि इस प्रकार की घटना भविष्य में बर्दाश्त नही की जायेगी और मृतक अनिल कोली के भाई दिनेश सर्वेश के साथ विधायक स्वयं खेड़े है हर मदद हेतु उनको आश्वस्त किया। विधायक शिव अरोरा ने कहा रम्परा चौकी दलाली ओर अवैध कार्य को संरक्षण के लिये गढ़ बन गयी हैं इसको वह बिल्कुल बर्दाश्त नही करेगे , पूर्व जनप्रतिनिधि के करीबी इससे पहले भी नशे का कारोबार करने वालो के साथ रम्परा मे एक केस में नामजद रहे हैं ओर अब फिर एक बार फिर इसमें उनकी भूमिका सन्देह के दायरे में है इसकी हर प्रकार से जांच करवाई जाएगी और जो भी ऐसी नशे के कारोबार ओर दलाली कार्यो में सलिप्त है उन पर भी कार्यवाही होगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा वह रम्परा चौकी को दलाली का अड्डा नही बनने देगे । फिलाल मामला शान्त करवा शव का पोस्टमार्टम की कार्यवाही आगे बढ़ गयी है। इस दौरान भाजपा नेता सुरेश कोली, लालू कोली, महेश कोली, सुदामा कोली, धर्म सिंह कोली, विपिन कोली, सुनील यादव, मयंक कक्कड़, डंम्पी चोपड़ा, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी महोदय की पुलिस कार्य कुशलता बढाने हेतु सराहनीय कदम  पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं को अपग्रेड करने के लिए CSR के माध्यम से उपलब्ध कराए गए 40 हाईटेक कंप्यूटर सिस्टम।

युवक की मौत मेंरम्परा जनता में दिखा आक्रोश, विधायक शिव अरोरा की सूझ बूझ से मामला हुआ शांत,पुलिस की कार्यवाही में रम्पुरा दरोगा को किया लाइन हाजिर , विधायक ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया हर सम्भव मदद के लिये किया आश्वस्त