विधायक शिव अरोरा ने अपने कैम्प कार्यलय पर जनता दर्शन कार्यक्रम में जनसमस्याओं को सुना, विधायक बोले जनसेवा हमारी प्राथमिकता

रिपोर्टर राजीव कुमार रूद्रपुर

विधायक शिव अरोरा ने अपने कैम्प कार्यलय पर जनता दर्शन कार्यक्रम में जनसमस्याओं को सुना, विधायक बोले जनसेवा हमारी प्राथमिकता

रुद्रपुर। जनता दर्शन कार्यक्रम के निमित्त विधायक शिव अरोरा ने अपने कैम्प कार्यालय पर जनसमस्याओं को सुना वही इस दौरान समस्या लेकर आये विधानसभा रुद्रपुर के अलग अलग क्षेत्रो के लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे, जिसपर विधायक शिव अरोरा ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर निस्तारण हेतु निर्देशित किया, जिसमे वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड , बिजली कनेक्शन, व रोड निर्माण हेतु जैसे विषय का समाधान किया । इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा उनके कार्यालय पर लगातार जनता दर्शन कार्यक्रम में सैकड़ों लोग समस्या को लेकर नियमित रूप से आते हैं, जिनपर गम्भीरता से सुनवाई करते हुए उनके समाधान का प्रयास किया जाता है, निश्चित रूप से हमारा प्रयास है कि रोजमर्रा के विषय पर आमजन को सरकारी विभागों मे न भटका पड़े और उनके कार्य आसानी से बिना किसी विलब के हो जाये। इस दौरान विधायक शिव अरोरा से अनेको समाजिक संगठन, धार्मिक संगठन के लोगो ने भी अपने अपने विषयो को लेकर भी मुलाकात की। कार्यालय पर मण्डल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, सुनील ठुकराल, मन्दीप वर्मा, राधेश शर्मा, मयंक कक्कड़, मनोज मदान, उमेश पसरीचा, विक्की वाल्मीकि व अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार बोले सेवा ही सहकारिता का मुख्य आधार 

आज साधू रावण की भूमिका में नजर आयेंगे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल