प्रदेश में रबी फसलों की बुवाई के दौरान DAP खाद की कमी की गंभीर समस्या का समाधान के लिए शुक्ला से मिले लोग

Spread the love

रिपोटर राजीव कुमार

प्रदेश में रबी फसलों की बुवाई के दौरान DAP खाद की कमी की गंभीर समस्या का समाधान के लिए शुक्ला से मिले लोग

रुद्रपुर /किच्छा प्रदेश में रबी फसलों की बुवाई के दौरान DAP खाद की कमी की गंभीर समस्या का समाधान के लिए उत्तराखंड फर्टिलाइजर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लाल खुराना ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला से मुलाकात की, जिसमें उधमसिंहनगर और अन्य जिलों में खाद की कमी की जानकारी दी।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने तत्काल कदम उठाते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी से टेलीफोनिक बातचीत की। बातचीत के दौरान शुक्ला ने मंत्री को बताया कि उधमसिंहनगर जिले में रबी फसलों, जैसे लाही, मटर और गेहूं की बुवाई पहले ही शुरू हो चुकी है, लेकिन अक्टूबर माह में खाद की आपूर्ति नहीं हो सकी है। यह स्थिति किसानों के लिए अत्यंत चिंता का विषय है, क्योंकि रबी फसलों की बुआई का समय बहुत महत्वपूर्ण होता है और समय पर खाद न मिलने से फसलें प्रभावित हो सकती हैं।
पूर्व विधायक ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से अनुरोध किया कि कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड को दो रैक DAP खाद की आपूर्ति तुरंत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएं। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इस पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने ज्वाइंट डायरेक्टर दिनेश कुमार को निर्देशित करने के लिए कहा, ताकि उधमसिंहनगर और अन्य प्रभावित जिलों में खाद की किल्लत का समाधान जल्द से जल्द हो सके और किसान बिना किसी बाधा के अपनी फसलों की बुआई कर सकें।

यह कदम राज्य के किसानों के हित में लिया गया है, ताकि उन्हें समय पर खाद की उपलब्धता हो और उनकी फसलों की बुआई सुचारू रूप से हो सके।

More From Author

विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग किया अस्थाई केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग का दौरा, निर्माण कार्य अंतिम चरण मे 15 दिन मे कार्य होगा पूर्ण रुद्रपुर मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रास्ता हुआ साफ प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिये भेजा पत्र विधायक बोले हमारा प्रयास है अनुमति मिलते ही इस वर्ष हो केंद्रीय विद्यालय का हो संचालन

विकास की रफ्तार नहीं होगी धीमी: विकास शर्मा  महापौर ने वार्ड 20 में सड़क-नाली और वार्ड 36 में शहीद राम कुमार आर्या पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास

भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने किया बिकानेर स्वीट्स का शुभारम्भ रुद्रपुर । गंगापुर रोड पर बिकानेर स्वीट्स के नये प्रतिष्ठान का शुभारम्भ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने फीता काटकर किया।

प्रदेश में रबी फसलों की बुवाई के दौरान DAP खाद की कमी की गंभीर समस्या का समाधान के लिए शुक्ला से मिले लोग