उधम सिंह नगर पुलिस ने रुद्रपुर क्षेत्र में हुई मारपीट व आगजनी की घटना के आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल। घटना में संलिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रूद्रपुर

उधम सिंह नगर पुलिस ने रुद्रपुर क्षेत्र में हुई मारपीट व आगजनी की घटना के आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
घटना में संलिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार।

दिनांक 15.10.2023 को वादी  मोहन सिंह पुत्रः श्री वेद राम निवासी प्रीत विहार सनी मंदिर भ्रमदेव कॉलोनी रुद्रपुर की तहरीर दिनाँक 15-10-2023 रात्रि लगभग 8 बजे को वादी की शनि मन्दिर के पास स्थित किराना स्टोर की दुकान पर कुछ लड़को मंगल सिंह, सुरेंद्र सिंह, नन्दू, गग्गी, गुरजीत, विशाल, कम्ब्बई निवासी प्रीत विहार व आनंद विहार कालोनी को अपनी बाईक से उठने को कहने पर 1 मंगल सिंह, 2-सुरेंद्र सिंह, 3-नन्द्र, 4-गग्गी, 5- गुरजीत, 6- विशाल, 7-कम्ब्बई द्वारा गाली गलोच व मारपीट शुरू कर देने जिससे वादी के सांडू के लड़के सँकी चरण के बीच बचाव करने पर उसका ईट मार कर सर फाड़ देने उसके बाद वादी की दुकान में ईंट व पत्थर से पथराव करने व गोली चलाने उसके बाद वादी की पूरी दुकान में आग लगा देने की तहरीरी सूचना पर थाना हाजा पर मु0 मुकदमा FIR NO-577/2023 U/S 34/147/148/149/323/307/436/427/504/506 IPC बनाम 1-मंगल सिंह, 2- सुरेंद्र सिंह, 3- नन्दू 4- गग्गी, 5-गुरजीत, 6- विशाल, 7-कम्ब्बई पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना उ0नि० श्री जय प्रकाश के सुपुर्द की गई।

श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार अपराध की गम्भीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय नगर व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी महोदय नगर रुद्रपुर के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर अभि0 की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभि0 गणों के घरों पर दबिश दी गयी | इलैक्ट्रानिक सर्विलास की मदद से 25 सी०सी०टी०वी० फुटेज के अवलोकन के पश्चात अन्य अभि0 गणों की उपरोक्त अपराध में सलिप्ता पायी गयी जिसमें 02 अभि0 गिफ्तार किये गये । 1-सुरेंद्र सिंह पुत्र भजन सिंह निवासी खानपुर बस्ती थाना बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश उम्र 22 वर्ष 2- विशाल पुत्र लखद्र निवासी खानपुर बस्ती थाना बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश उम्र 20 वर्ष को ब्लॉक रोड सखी वन स्टॉप सेन्टर से गिरफ्तार किया गया।
अन्य अभि0 की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है जल्द ही अन्य अभि० को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जायेगा ।

गिरफ्तार अभि० गण

1- सुरेंद्र सिंह पुत्र भजन सिंह निवासी खानपुर बस्ती थाना बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश उम्र 22 वर्ष
2- विशाल पुत्र लखद्र निवासी खानपुर बस्ती थाना बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश उम्र 20 वर्ष

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

केवट ने कराया गंगा पार राम के वियोग में दशरथ ने त्यागे प्राण चित्रकूट में हुआ भरत मिलाप

एसएसपी डा मंजुनाथ टीसी महोदय ने निर्देशन में पुलभट्टा पुलिस द्वारा अवैध मदरसा संचालक मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार