सचिव परिवहन श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी ने कहा कि परिवहन विभाग, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत विगत 02 वर्षों में 01 सम्भागीय निरीक्षक और 59 परिवहन आरक्षियों को सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्ति प्रदान की गई।

Spread the love

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में परिवहन विभाग के अन्तर्गत कनिष्ठ सहायक के पद पर उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 10 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके परिश्रम और ईश्वर की कृपा से सेवा के क्षेत्र में कार्य करने का जो अवसर मिल रहा है, अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ करें। कार्य क्षेत्र में नये जीवन की शुरूआत आत्म अनुशासन और नियमित दिनचर्या के साथ करें। जन सेवा करने का जो अवसर मिला है, इसमें अपनी सामर्थ्य का पूरा उपयोग कर करें।

सचिव परिवहन श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी ने कहा कि परिवहन विभाग, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत विगत 02 वर्षों में 01 सम्भागीय निरीक्षक और 59 परिवहन आरक्षियों को सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्ति प्रदान की गई। कनिष्ठ सहायक के 39 और सहायक लेखाकार के 17 पदों पर चयन प्रक्रिया गतिमान है। परिवहन विभाग के अन्तर्गत सीधी भर्ती के विभिन्न पदो ंके लिए 147 पदों का अधियाचन आयोग के लिए भेजा गया है।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी एवं परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

More From Author

ट्रांजिष्ट कैम्प की हिन्दू नाबालिक बच्ची की सकुशल वापसी को लेकर विधायक शिव अरोरा ने परिजनों संग एसपी क्राइम निहारिका तोमर से की मुलाक़ात! विधायक बोले लवजिहादी अशरफ जल्द पकड़ कर भेजा जाये सलाखों के पीछे, हो सख्त कार्यवाही देवभूमि उत्तराखंड रुद्रपुर में नहीं बर्दाश्त होगा लव जिहाद, लैंड जिहाद

गाँधी पार्क में कल यू एस कार्निवाल सरस आजीविका मेला का शुभारम्भ करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी! विधायक शिव अरोरा ने जिलाअधिकारी नितिन भदौरिया व प्रशासनिक अधिकारियो संग किया कार्यक्रम स्थल का निरक्षण

रूद्रपुर। क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ शुक्रवार को मोहनपुर नंबर दो में जिला पंचायत निधि के अंतर्गत चार लाख रुपये की लागत से शमशान घाट के सुदृढ़ीकरण एवं विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया गया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और जिला पंचायत सदस्य सुखदेव हाल्दार ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर

विधायक शिव अरोरा ने बस स्टैंड समीप रामलीला मैदान में मुख्य मंच के सौंदर्यीकरण निर्माण कार्य का विधायकनिधि से किया शिलान्यास, विधायक बोले प्रभु श्रीराम की सेवा कार्य हमारे लिये सौभाग्य की बात

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में परिवहन विभाग के अन्तर्गत कनिष्ठ सहायक के पद पर उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 10 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *