01 और वांटेड वन तस्कर गिरफ्तार एसएसपी मणिकांत मिश्रा   के निर्देशन में ऊधम सिंह नगर पुलिस की अपराध तथा अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

 

01 और वांटेड वन तस्कर गिरफ्तार

एसएसपी मणिकांत मिश्रा   के निर्देशन में ऊधम सिंह नगर पुलिस की अपराध तथा अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी

वन विभाग की टीम पर हमले के वांछित / शातिर बदमाश को गदरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
मामले से सम्बन्धित 02 वन तस्करो को पूर्व में किया जा चुका है गिरफ्तार।

दिनांक 06.09.2024 को सांय 05.15 बजे पीपलपडाव जंगल मे वन विभाग की गस्ती टीम पर कुछ शातिर बदमाशो द्वारा बन्दूको से लैस होकर ताबडतोड फायरिंग कर हमला कर वन विभाग के रेंजर सहित कुछ अन्य कर्मियो को घायल कर दिया गया था जिस पर श्री रूप नारायण गौतम वन रेंजर, पीपलपडाव रेंज तराई वन प्रभाग रूद्रपुर की तहरीर पर थाना गदरपुर पर मुकदमा FIR NO–232/2024 धारा 109(1)/121(2)/132/191(3) BNS व 26 वन संरक्षण अधिनियम बनाम संगत सिंह उर्फ संगी, गुरमीत सिंह/गुरमेज सिंह उर्फ गेजी, सर्वजीत सिंह उर्फ छब्बी, संदीप, तथा कुलदीप सिंह उर्फ किप्पी के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था । अभियोग की विवचना के दौराने अभियुक्तगण छिन्दर सिंह, बाबू, सुरेन्द्र सिंह उर्फ छेतु, सोनू उर्फ चिकना, करन सिंह, व करन सिंह पुत्र माण्डा सिंह भी उक्त घटना मे शामिल होना पाया गया। लोक सेवक पर हमले की गंभीर घटना कारित करने वाले अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी तथा उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक   जनपद उधम सिंह नगर के निर्देश पर,  पुलिस अधीक्षक   काशीपुर एवं पुलिस अधीक्षक  अपराध रूद्रपुर, क्षेत्राधिकारी  बाजपुर के पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष गदरपुर तथा SOG काशीपुर टीम द्वारा घटना से संबन्धित अभियुक्तो मे से अभियुक्त गुरमीत सिह उर्फ गेजी को दिनांक 09.09.24 तथा सर्वजीत सिह उर्फ छब्बी को दिनांक 12.09.2024 को गिरफ्तार किया जा चुका है इसी के क्रम मे थाना गदरपुर, केलाखेडा व एस.ओ.जी. टीम काशीपुर द्वारा दिनांक 05.11.2024 की रात्री मे स्वर्ण सिह उर्फ सोनू उर्फ चिकना पुत्र जगीर सिह निवासी मडियाहट्टू थाना केलाखेड़ा,जनपद उधमसिहनगर को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवऱण —
1. स्वर्ण सिह उर्फ चिकना पुत्र जगीर सिह निवासी मडियाहट्टू थाना केलाखेड़ा,जनपद उधमसिहनगर अभियुक्त से
पुलिस टीम–
1. श्री जसवीर सिंह चौहान थानाध्यक्ष गदरपुर
2. उ0नि0 मुकेश मिश्रा, थाना गदरपुर
3. उपनि0 प्रकाश चन्द्र, एस.ओ.जी काशीपुर
4. उपनि0 देवेन्द्र मेहता , थाना केलाखेडा
5. कानि0 717 ललिता प्रसाद, थाना गदरपुर,
6. रि0 कानि0 212 जयप्रकाश , थाना गदरपुर

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

एसएसपी ने एनडीपीएस जैसे गम्भीर अपराधो की पुरजोर पैरवी और उत्कृष्ट गुणवत्ता से विवेचना किये जाने के दिए निर्देश

वन तस्करी में मुख्य अभियुक्त,,फायरिंग के आदी कुख्यात अपराधी संगत सिंह उर्फ संगी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली अपराध मुक्त ऊधमसिंहनगर बनाने के लिए एसएसपी मणिकांत मिश्रा के स्पष्ट निर्देशों का दिख रहा असर