समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शम्भू प्रसाद पोखरियाल आज रुद्रपुर पहुंचे,कार्यकर्ताओं मे जोश भरा व आगामी चुनाव को लेकर चर्चा भी की

Spread the love

रुद्रपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शम्भू प्रसाद पोखरियाल आज रुद्रपुर पहुंचे। जहां उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं मे जोश भरा व आगामी चुनाव को लेकर चर्चा भी की। इस दौरान उन्होंने मैदान से पहाड़ तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने को भी कहा। उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी ही दूसरे विकल्प के रूप में प्रदेश में आयेगी। पहाड़ पर साइकिल चलने के लिये पूर्ण रूप से तैयार है और लोकसभा की पांचों सीटों पर समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ेगी। प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि जोशीमठ में सरकार पूरी तरह से फेल है। उक्त आरोप आज रुद्रपुर पहुँचे सपा के प्रदेशाध्यक्ष शम्भू पोखरियाल ने पत्रकारों से रूबरू के दौरान कहे।
रुद्रपुर पहुँचे समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शम्भू पोखरियाल ने नैनीताल-दिल्ली नेशनल हाइवे पर स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारो से रूबरू हुए। पत्रकार वार्ता से पहले कार्यकर्ताओ से आगमी चुनावों को लेकर वार्ता भी की। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जोशीमठ को लेकर प्रदेश सरकार पूरी तरह से फेल है आज जोशीमठ के लोग डर में जीने को विवश है सरकार के पास कोई मजबूत प्लान भी नही है। उन्होंने कहा को भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को सिर्फ छलने के काम किया है निश्चित रूप से आगमी चुनाव में सपा हो दूसरे विकल्प के रूप में उभरकर सामने आयेगी। आने वाले निकाय चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इससे पूर्व रुद्रपुर पहुँचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
ऊधम सिंह नगर जिलाध्यक्ष योगेंद्र कुमार यादव ने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी को जीत हासिल कराने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विधानसभा स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी को मजबूती दिलाने का कार्य कर रहे हैं। यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का उत्तराखंड की ओर विशेष ध्यान है ओर इस बार पार्टी लोकसभा की पांचों सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी ओर निश्चित रूप से समाजवादी पार्टी मैदान ओर पहाड़ में अपनी साइकल को तेजी से चलाने में कामयाब होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी निकाय चुनाव भी मजबूती के साथ लड़ेगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष योगेंद्र यादव, अरविंद पाल, रामकिशोर, विनोद गौड़, सोनू यादव, नमन रस्तोगी, धर्मेंद्र, राजू यादव, प्रताप सिंह, मोहसिन, शिशुपाल यादव, दीपू यादव, सलीम अहमद, तेजपाल यादव, जितेंद्र यादव, पुष्पेंद्र यादव, योगेंद्र यादव, दिलबर सिंह, मुख्तियार अहमद, राम सिंह सागर, सहित पार्टी के दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More From Author

रूद्रपुर। जिला मुख्यालय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की बद्हाल व्यवस्थाओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई कांग्रेसियों को पुलिस ने सिटी क्लब के पास से गिरफ्तार

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

तमंचा व कारतूस के साथ पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार

आप प्रदेश अध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने काशीपुर पार्टी कार्यालय का किया उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *