समर स्टडी हॉल विद्यालय में इण्टरमीडिएट मे 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उर्त्तीण विद्यार्थियों हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

Spread the love

रिपोर्टर जुगनू खान काशीपुर

समर स्टडी हॉल विद्यालय में इण्टरमीडिएट मे 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उर्त्तीण विद्यार्थियों हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

काशीपुर। समर स्टडी हॉल विद्यालय में इण्टरमीडिएट मे स्कूल में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उर्त्तीण होने वाले विद्यार्थियों हेतु एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकांे को आमंत्रित किया गया। समारोह में रागिनी दौसानी 99.4 प्रतिशत, खुशी कनयाल 98.0, शंकरी पाण्डे 97.6, कानुप्रिया 96, आदिति रुहेला 94.4, महिमा प्रजापति 94.0, प्रत्यक्ष श्रीवास्तव 94, वंशिका ढींगरा 94, दीपमाला 93.4, हिमाद्री रावत 93.2, सौरव भटट् 92.6, जसमीत सिंह 92 त्रिवेनी सिंह 92, वृंदा यादव 91.2, शुभम खुराना 90.6 प्रतिशत को सम्मानित किया गया। प्रत्येक विद्यार्थी को स्कूल अध्यक्षा मुक्ता सिंह ने पारितोषिक देकर सम्मानित किया। पारितोषिक मिलने पर विद्यार्थियों ने सभी अध्यापकों एवं स्कूल प्रबंधन को धन्यवाद दिया। स्कूल की अध्यक्षा श्रीमती मुक्ता सिह व प्रधानाचार्य अनुज भाटिया ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। संचालन श्रीमती पूनम अरोरा ने किया। इस मोैके पर स्कूल के उपप्रधानाचार्य मनु अग्रवाल, श्रीमती शुभांगी गुप्ता एवं स्कूल के अध्यापक-अध्यापिकायें उपस्थित थे।

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

श्रीराम संस्थान के बी०बी०ए० एवं बी॰काॅम (ऑनर्स) विभाग में फेयरवेल पार्टी का आयोजन

ऑपरेशन प्रहार अंतर्गत नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने वाला शातिर व्यक्ति को राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में दबिश देने के बाद दिनेशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *