वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण चौहान ने कर्नाटक की जीत को विकास की जीत बताया

Spread the love

रिपोर्टर राजीव गौड

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण चौहान ने कर्नाटक की जीत को विकास की जीत बताया

काशीपुर। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की विजय पताका लहराने से काशीपुर के कांग्रेसियों में भी भारी खुशी देखी जा रही है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण चौहान ने कर्नाटक की जीत को विकास की जीत बताया है। मीडिया से मुखातिब अरुण चौहान ने कर्नाटक की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि उसने फिरकापरस्तों को जवाब देकर यह संदेश दिया है कि कोई भी इनके बहकावे में न आये। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा कि आज पूरे देश में बढ़ती महंगाई से जनता कराह रही है। युवा रोजगार के लिए तरस रहे हैं। विकास धरातल पर नजर नहीं आ रहा है। चुनाव के दौरान जुमलेबाजी कर जनता को गुमराह करने वालों को जनता पहचान गई है। अरुण चौहान ने कहा कि जनता जान व समझ रही है कि मंहगाई पर काबू कांग्रेस ही कर सकती है। रोजगार देने के साथ ही विकास की अविरल धारा बहाने में भी कांग्रेस ही सक्षम है। कांग्रेस के पास ठोस नीतियां हैं, जबकि जुमलेबाजों के पास जुमलों की किताब के अलावा कुछ भी नहीं है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी जुमलेबाजों का यही हश्र होगा।

More From Author

रुद्रपुर। भारतीय वायु सेना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में तीसरी तथा उत्तराखंड में प्रथम रैंक प्राप्त करने वाली रुद्रपुर की बेटी मेघा सिंह को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सम्मानित किया

रूद्रपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ चालक सुशील सिंघला के नेतृत्व में आदि कैलाश यात्रा पर जा रहे तीर्थ यात्रियों के दल का शुक्रवार को त्रिशूल चौक पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया

नेत्रदान महादान जाते जाते अमर हो गई श्री मदन लाल पसरीचा की आंखे दो लोगों को मिलेगी रोशनी

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में वार्ड नंबर 29 मोहल्ला किला में बैठक का आयोजन किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *